मुंबई // पीएमसी बैंक जो कि महाराष्ट्र के शीर्ष 10 सहकारी बैंकों में आता है पिछले कुछ महीनों से वित्तीय संकट से जूझ रहा है,बैंक के खाताधारकों को अपनी रकम डूबती नजर आ रही है, रकम पाने अब उन्हें आंदोलन करना पड़ रहा है , सोमवार को पंजाब और महाराष्ट्र कोआपरेटिव बैंक के दो खाताधारकों की हृदय घात से मृत्यु हो गयी दोनों ही घटनाएं 24 घंटे के भीतर हुई है । घोटाले के बाद से यह बैंक सुर्खियों में बना हुआ है ।

मिली जानकारी के अनुसार 51 वर्ष के संजय गुलाटी सोमवार शाम को बैंक में फंसी रकम के विरोध में प्रदर्शन के बाद घर वापस आये थे। उनहे अचानक सीने में दर्द हुआ और अटैक से उनकी मौत हो गयी । संजय के करीब 90 लाख बैंक में जमा है। वे जेट एयरवेज के कर्मचारि थे जेट के बंद होने से उनकी नौकरी चली गयी थी, इसलिये घर चलाने उन्हें पैसों की जरूरत थी उनके दो बेटे है जिसमे एक कि मानसिक स्थिती ठीक नही है,घर मे बुजुर्ग पिता है । जबकी दूसरे खाताधारक फत्तोमल पंजाबी भी सोमवार को प्रदर्शन में शामिल थे , मंगलवार दोपहर को उन्हें भी हार्ट अटैक आया उनका खाता बैंक के मुलुंड शाखा में है परिवार वालो का कहना है उनहे किसी प्रकार की कोई बीमारी नही थी , बैंक में पैसे फसने से वो बहुत तनाव में थे ।।

73% कर्ज बैंक ने एक ही कंपनी को दे दिया जो एनपीए बन गया .
पीएमसी शीर्ष 10 सहकारी बैंकों में से एक है जिसमे 11600 करोड़ से ज्यादा की जमाराशि थी। बैंक ने रियल स्टेट कंपनी एचडीआईएल को 6500 करोड़ रुपये का कर्ज दे दिया जो कि बैंक के कुल कर्ज का 73% है। एचडीआईएल ने कर्ज नही चुकाया इसलिए बैंक संकट में आ गया अब खाताधारकों को पैसे नही मिल पा रहे है ।।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized11/10/2026भक्ति, आस्था और एकता का संगम, माँ महामाया के जयकारों से गूँजा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला की ध्वजा यात्रा का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू हुए शामिल!
Uncategorized10/10/2026माता की भक्ति में निकलेगी 171 किलोमीटर की ध्वजा यात्रा, 40 से अधिक गांवों से होकर गुजरेगी यात्रा बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की सात दिवसीय ध्वजा यात्रा 11 अक्टूबर से शुरू, 17 अक्टूबर को महामाया मंदिर रतनपुर में ध्वज प्रतिष्ठा के साथ होगा समापन
राजनीति09/10/2026बेलतरा को ₹18.96 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-नाली से लेकर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक होंगे निर्माण कार्य विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत मिली स्वीकृति, जोन-07 में तीन प्रमुख परियोजनाओं को मंजूरी
छत्तीसगढ़09/10/2026छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, IPS अधिकारियों के तबादले, कई को मिली नई जिम्मेदारी !
