फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 25 नवंबर को
मतदाता सत्यापन कार्यक्रम 18 नवंबर तक
बिलासपुर 16 अक्टूबर 2019। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का 1 जनवरी 2020 अर्हता तिथि के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं मतदाता सत्यापन कार्यक्रम की समय सारिणी में आंशिक संशोधन किया गया है। अब मतदाता सत्यापन 18 नवंबर तक किया जा सकेगा। इसी तरह 25 नवंबर 2019 को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन किया जायेगा और उसी दिन से दावे एवं आपत्तियां संबंधित केन्द्रों में प्राप्त की जायेगी।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सत्यापन कार्यक्रम 18 नवंबर 2019 सोमवार तक बढ़ाया गया है। फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन 25 नवंबर, दावे-आपत्तियों प्राप्त की जाएगी 25 नवंबर से 24 दिसंबर तक, दावे एवं आपत्तियों का निराकरण 10 जनवरी 2020, पूरक सूची तैयार करना 17 जनवरी 2020 और निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 20 जनवरी 2020 को किया जायेगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized25/05/2026भीषण गर्मी में बिजली गुल… सड़क पर उतरी कांग्रेस, CSPDCL कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन… गेट फांद बाउंड्री पर चढ़े कार्यकर्ता… तेज धूप में धरना देकर गरजे नेता…
अपराध25/05/2026सुपारी कांड का आरोपी फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: जमानत पर बाहर आते ही जुआ फड़ में पकड़ा गया राजू सोनकर सहित 6 गिरफ्तार,, नगदी ताश गड्डी जब्त…
बिलासपुर24/05/2026कबाड़ियों पर कार्रवाई के बीच पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, कोनी थाने के दो जवान लाइन अटैच… थाने में कबाड़ी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट…
बिलासपुर24/05/2026कार्रवाई के नाम पर मेहमाननवाजी ? थाने में कबाड़ी को मिली VIP ट्रीटमेंट,, कप्तान के आदेश के बाद भी कार्रवाई पर सवाल,, तस्वीरें वायरल…
