बिल्डर हरदीप सिंह खनूजा को मिला दिल्ली में अनन्य सम्मान …

बिलासपुर // बिल्डर व समाज सेवक हरदीप सिंह खनूजा को दिल्ली में एक कार्यक्रम के तहत अनन्य सम्मान से सम्मानित किया गया है। बिल्डर हरदीप सिंह खनूजा को यह सम्मान शहीदों के नाम पर बनाये गए कालोनी एवं भारतीय सैनिकों को दरों में छूट देकर उनके निवास का निर्माण किये जाने जैसी योजनाओं को लागू कर देश भक्ति का जज़्बा दिखाने पर दिया गया है। वही हरदीप सिंह खनूजा ने शहीद अब्दुल राशिद की 2 साल की बेटी मेहेरोज़ा के नाम 50 हजार रुपये की एफडी करने की बात कही है जिससे शहीद की पत्नी तस्लीमा बेग़म की आखों में खुशी के आंसू छलकने लगे ।शहीद अब्दुल राशिद पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए थे। वे जम्मू कश्मीर पुलिस में हेड कांस्टेबल थे ।हरदीप सिंह खनूजा ऐसे कई लोगो को समय समय पर सहयोग करते रहते है सच्ची देश भक्ति का जज्बा हरदीप सिंह के रग रग में है। यही कारण है कि देश का जाना माना हिंदी न्यूज चैनल जी न्यूज ने 30 अगस्त को दिल्ली के नोएडा में एक कार्यक्रम “एक शाम शहीदों के नाम” का आयोजन कर राष्ट्रहित में कार्य करने वाले चुनिंदा लोगों को सम्मानित किया। जिसमें अनुराग ठाकुर ( minister of state for finance ) , मनोज तिवारी सांसद दिल्ली, नोएडा कमिश्नर आलोक सिंह और जी न्यूज के सीईओ ने बिल्डर हरदीप सिंह खनूजा को अनन्य सम्मान से सम्मानित किया। इससे पूर्व भी बिल्डर व समाज सेवक हरदीप सिंह खनूजा को कई स्मृति चिन्ह व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर06/06/2026बिलासपुर अब बनेगा “तीसरी आँख” की निगरानी वाला हाई-सिक्योरिटी शहर जनभागीदारी से लगेंगे 1000 सीसीटीवी कैमरे, अपराध नियंत्रण में मिलेगी बड़ी मजबूती
राजनीति06/06/2026ब्रेकिंग: NEET पेपर लीक विवाद पर NSUI घेराव के बाद बवाल,, कई कांग्रेस–NSUI नेताओं पर FIR दर्ज… बलवा, अवैध जाम और पुलिस से धक्का-मुक्की के आरोप, विधायक देवेंद्र यादव के आरोपों पर भी विवाद गरमाया…
बिलासपुर06/06/2026ज्वैलरी पार्क की दिशा में बड़ा कदम, रायपुर में CSIDC अध्यक्ष से सराफा एसोसिएशन की महत्वपूर्ण भेंट… 28 जून को होने वाले सराफा महासम्मेलन में होंगे शामिल…
बिलासपुर05/06/2026तालाब में नहाने गये सगे भाइयों की डूबने से मौत… हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को किया गमगीन…
