धमतरी // धमतरी जिले के मगरलोड गांव में एक शिक्षिका से दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बना उसे वायरल करने का मामला सामने आया है,वीडियो वायरल करने वाले मडेली के 3 लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है,इनमे एक पंचायत सचिव भी शामिल है जो केकराखोली में पदस्थ है ।इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के तीन दिनों बाद भी दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक नरेश साहू फरार हैं जिसे पुलिस अब तक गिरफ्तार नही कर सकी है,इस वजह से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है 24 घण्टे में आरोपी की गिरफ्तारी ना होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
मगरलोड का शिक्षक नरेश साहू मडेली स्कूल में पदस्थ है। वह मगरलोड थाना एरिए की महिला शिक्षक से पिछले डेढ़ साल से डर धमका कर शारीरिक संबंध बना रहा था, पीड़िता ने 6 नवंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की 17 अक्टूबर को नरेश साहू ने उसके घर मे जबरन घुस कर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।
दो शिक्षको का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इस मे मंडली मडेली गांव के लोकनाथ ध्रुव,तिलेश्वर कुमार आउर पुरुषोत्तम यादव को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया ।लोकनाथ और तिलेश्वर ने वीडियो बनाया था,पुरषोत्तम पर वीडियो वायरल करने का आरोप है वह पंचायत सचिव है और केकराखोली में पदस्थ है तीनो पर पीड़िता के पति को अश्लील वीडियो दिखा ब्लैकमेल कर पैसा उगाही करने का आरोप है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़14/04/2026बॉयलर ब्लास्ट से हाहाकार: वेदांता पावर प्लांट में 12 मजदूरों की मौत, 17 से अधिक झुलसे…
Uncategorized14/04/2026ऑनलाइन निगरानी से कसा शिकंजा, खनिज परिवहन में अनियमितताओं की गुंजाइश लगभग खत्म…
बिलासपुर14/04/2026बिलासपुर प्रेस क्लब चुनाव विवाद: पक्षकारों से मांगा जवाब,, हाईकोर्ट ने राज्य शासन, प्रेस क्लब समेत अन्य को दिया दो सप्ताह का समय…
प्रशासन11/04/2026कैदी या कंटेंट क्रिएटर ?,, सेंट्रल जेल में मुलाकात के दौरान बनी रील ने खोली पोल,, मस्तूरी गोलीकांड के आरोपियों का सोशल मीडिया में वायरल रील,, जेल सुरक्षा पर बड़ा सवाल ?
