• Tue. Sep 29th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

रेलवे द्वारा व्यापारियों को बेदखल करने का जारी नोटिस हाइकोर्ट ने किया निरस्त ..

बिलासपुर /// बिलासपुर के बुधवारी बाजार से व्यापरियों को बेदखल करने का रेलवे द्वारा जारी नोटिस को हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया है और 4 हफ़्तों में नए सिरे से व्यापारियो से आवेदन लेकर लाइसेंस फ्जारी कर प्रक्रिया पूर्ण करने कहा है ।विगत कई सालों से बिलासपुर के रेलवे स्टेशन के सामने लगने वाले बुधवारी बाजार के 32 व्यापारियों ने बिलासपुर रेलवे के द्वारा दुकान खाली कराये जाने का नोटिस जारी करने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर किया था। जिसमे हाईकोर्ट जस्टिस गौतम भादुडी के सिंगल बैंच ने रेलवे के द्वारा 2016 में जारी किये गए नोटिस को निरस्त कर दिया गया ।साथ ही व्यापारियों के मामले को रेल्वे बोर्ड नियम के तहत निराकरण करने का बड़ा आदेश दिया है। बतादें की बिलासपुर रेलवे के द्वारा अनुपयोगी भूमि को किसी दुकानदारों को या फिर रहने को लाइसेंस के माध्यम से रहने या दुकान खुलने की अनुमति दी गई थी।

इसमें बिलासपुर रेलवे के सामने खाली पड़े रेलवे की जमीन में रेलवे के द्वारा व्यापारियों को 1982 में लाइसेंस देकर दुकान खोलने की अनुमति दी गई थी। जिसके लिए व्यापारियों के द्वारा हर साल तय शुल्क अदा कर लाइसेंस को रिनिवल करवाया जाता रहा है पर पिछले 25 वर्षों से रेलवे ने लाइसेंस के रिनिवल फीस को लेना बंद कर दिया गया और 2016 में व्यापारियों को नोटिस जारी कर कब्जा हटाकर दुकाने खाली करने निर्देश दिया गया था ।इसके खिलाफ 32 व्यापारियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर किया था। जिसकी सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता व्यापारियों के द्वारा बताया गया की रेलवे के नियम के मुताबिक उन्होंने हमेशा लाइसेंस रिनिवल करवाया पर अचानक से रेलवे ने रिनिवल करना बंद कर दिया और दुकानों को खाली कराने नोटिस जारी किया जो कि नियमविरुद्ध है। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने रेलवे के द्वारा जारी नोटिस को निरस्त कर दिया गया हैं साथ ही व्यापारियों के मामले का नियमानुसार निराकरण करने हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
ब्रेकिंग छत्तीसगढ़: झीरम नरसंहार में 13 साल बाद आया फैसला, 10 आरोपियों को फांसी की सजा, लेकिन कई सवाल बाकी, बड़े चेहरों की भूमिका पर उठे सवाल ?.. पीड़ित डॉ. विवेक बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले- अधूरे न्याय के खिलाफ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट..
मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
पुलिस विभाग में बड़ा फेर बदल कई जिलों के ASP, DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला,, मिली नई जिम्मेदारी… देखे सूची..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *