किसानों ने मुख्यमंत्री बघेल से मांगी इच्छा मृत्यु …कलेक्टर को दिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में बताई ये वजह ….

बिलासपुर // जिले के तखतपुर विधानसभा के लाखासार गांव से पहुंचे ग्रामीणों ने धान ना खरीदे जाने की शिकायत करते हुए मुख्यमंत्री से इच्छा मृत्यु मांगी और संबंधित धान खरीदी केंद्र के डीएमओ को निलंबित करने की मांग की। लाखासार गांव से पहुंचे किसानों के समूह ने बुधवार की दोपहर बिलासपुर के कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि धान खरीदी के लिए तय तिथि की शुरुआत के दिनों में ,क्षेत्र के रसूखदारों को टोकन दिया गया ।जबकि उन्हें लगातार टरकाया जा रहा था। जब धान खरीदी के अंतिम 25 दिन बचे थे। तब उन्हें टोकन दिया गया। लेकिन इसके बावजूद उनका धान नहीं खरीदा गया। कभी बारदाना तो कभी कोई और बहाना बताकर उनका धान तौलने और खरीदने से मना किया जाता रहा। इससे उन किसानों का हजारों बोरा धान खरीदी की अंतिम तारीख बीतने तक भी नहीं लिया गया जिस वजह से उन्हें नुकसान उठाना पड़ा रहा। इन किसानों ने जिला कलेक्टर के जरिए मुख्यमंत्री के नाम भेजे गए ज्ञापन में उनसे मांग की है कि वे उनका (किसानों का )अनबिका रह गया हजारों बोरा धान खरीदने का निर्देश दें और वहां के डीएमओ को निलंबित करें। और ऐसा नहीं करने पर मुख्यमंत्री लाखासार के उन सैकडों पीड़ित किसानों को आत्महत्या करने की अनुमति प्रदान करें। क्योंकि धान नहीं बिकने की स्थिति में उनके परिवार के सामने भूखों मरने के सिवा और कोई चारा नहीं बचा है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor

Next Post

छग.के पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह और उनकी पत्नी पर EOW ने दर्ज की FIR ....

Wed Feb 26 , 2020
रायपुर // आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईओडब्ल्यू ने छग के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के खास रहे पूर्व प्रमुख सचिव अमन सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है । जानकारी मिली है कि शुरुआती जांच में ईओडब्ल्यू ने पाया कि अमन सिंह […]

You May Like

Breaking News