बिलासपुर : भाजयुमो की पहली जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न… बैठक में नेताप्रतिपक्ष ने कहा कांग्रेस सरकार में राज्य पिछड़ गया, लोगो को सिर्फ गोबर बीनने के काम मे लगा दिया… युवामोर्चा पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर युवा रीड की हड्डी की तरह काम करते है… अमर अग्रवाल

भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर की प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक…

अगस्त, 01/2021, बिलासपुर

कांग्रेस के विगत ढाई वर्षो के शासनकाल में छत्तीसगढ़ राज्य पूरी तरह पिछड़ गया है पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप पडे हुए है किसी भी विभाग में कोई भी विकास कार्य नही चल रहा है, भूपेश सरकार ने लोगो को केवल गोबर बीनने के काम में लगा दिया है। छत्तीसगढ़ की जनता से छल कपट कर गंगाजल हाथ में लेकर शराब बंदी की कमस खाई थी, किन्तु सरकार बनते ही वायदे भूल गई। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति की प्रथम बैठक को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने उक्त बाते कही।

उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष में इस बात को लेकर विरोधाभास भी हो गया। जिला भाजयुमो पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए धरमलाल कौशिक ने कहा कि आप अकेले नहीं है आपके साथ संगठन की पूरी शक्ति है। आपका भविष्य उज्जवल है। आप लोग संगठित रूप से कार्य करते रहें। आगामी 2023 के आमचुनाव में जब राज्य में भाजपा की सरबार बनेगी तब आप सभी को बधाई देते हुए कहुॅगा कि यह सब भाजयुमो की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रयास और परिश्रम कभी निष्फल नही जाता। श्री कौशिक ने कहा कि प्रारंभ में भाजपा का गठन राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर किया गया था, लेकिन आज देश में सबसे अधिक सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि हमारे है। उन्होंने केन्द्र की योजनाओं को घर-घर पहुॅचाने और कौशल विकास योजना का प्रचार प्रसार व्यापक रूप से किये जाने का आव्हान किया।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं का हौसला आफजाई करते हुए कहा कि भाजयुमो भाजपा का प्रमुख मोर्चा है। भाजयुमो को इसी वजह से काम की अधिक जिम्मेदारी सौपी जाती है। युवा मोर्चा भाजपा का एक आनुषांगिक संगठन है। इसके कार्यकर्ता भविष्य में पार्टी के नेतृत्व के लिए तैयार होते है। जिन्हें बड़ी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहॉ भी भी नेतृत्व की कमी नहीं रहती यहॉ पार्टी नेतृत्व उभारा जाता है जिन्हें आगे चल कर पार्टी का नेतृत्व करना पड़ता है जबकि अन्य पार्टियों में ऐसा कुछ नही होता। बिना परिश्रम और मेहनत के कोई भी नेता नही बन सकता। अमर अग्रवाल ने कहा कि पार्टी के हर कार्यक्रम में निरंतर शामिल होना और नये युवाओं को जोड़ना ही हमारा उद्देश्य है, और इसी के फल स्वरूप हमारी पार्टी मजबूत होती है। युवा मोर्चा ने निरंतर युवाओं को जोड़ने और पार्टी की स्थिति को मजबूत करने का कार्य किया है। आज हमारे साथ युवा शक्तियों की लंबी फौज है जो हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जुड़े हुए है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में मोर्चा प्रकोष्ठ के माध्यम से संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए सभी वर्गो का ख्याल संगठन में रखा जाता है। उसी तरह युवा मार्चे की भी पार्टी संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर युवा रीड की हड्डी की तरह काम करते है। इसलिए संगठन में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कल बड़े दायित्व संगठन में सम्हालते है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में भी घर-घर तक पहुॅचाने भाजयुमो के कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभाएं। यही वजह है कि भाजयुमो का पार्टी मेंं अपना विशिष्ठ पहचान व स्थान है। भाजयुमो ने सदैव अपनी जिम्मेदारियों एवं कर्तव्यों का सदैव उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति समर्पण की भावना से युवा मोर्चा के कार्यकर्ता काम करते है। मोर्चा के कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में जाकर अपनी क्रियाशीलता सदैव बनाने रखे और अपनी विशिष्ठ पहचान को काम रखे।

बेलतरा क्षेत्र के विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि भाजयुमो के कार्यकर्ता क्षेत्र में सक्रिय रहें और अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भाजयुमो के कार्यकर्ता रहे और आज विधायक है। उन्होंने युवाओं से आव्हान किया कि वे पार्टी के प्रति समर्पित रहें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में आमजनों से सतत सम्पर्क बना कर पार्टी की रीतियों नीतियों तथा केन्द्र सरकार की जनहित की योजनाओं का प्रचार प्रसार करें।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए कहा कि भाजपा संगठन ने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दायित्व सौपा है मुझे विश्वास है, वह अपने कार्यो के माध्यम से मोर्चा को मजबूती प्रदान करेंगे।

महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने अपनी बातो को साझा करते हुए कहा कि संगठन में अगर कोई जान डालता है तो वह युवा ही होते है जो संगठन के कार्यो को आगे बढाते हुए काम कर आगे चलकर बड़े-बड़े पदों पर पहुॅचते है इसके लिए संगठन में मिले दायित्वों का निर्वहन पूरी इमानदारी सक्रीयता एवं जुझारू होकर काम करने का अवसर प्राप्त करते है।

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में धर्मातंरण के मामले बढ रहे है। उक्त विषय को लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की रूप रेखा तय कर आंदोलन किया जायेगा। उन्होंने प्रदेश के युवाओं की बढ़ती बेरोजगारी के मले पर भी आंदोलन करने की बात कही।

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी संगठन के सम्मानीय वरिष्ठजनों का हमें सदैव मार्गदर्शन प्राप्त होता रहेगा। मै विश्वास दिलाता हूॅ कि मोर्चा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनाने में महती भूमिका अदा करेगे।

बैठक का संचालन मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा व आभार मोर्चा जिला महामंत्री सौरभ कौशिक ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, भाजयुमो जिला प्रभारी दीपक सिंह, सह प्रभारी कोमल सिंह ठाकुर, भाजयुमो जिला महामंत्री तिलक देवांगन, रितेश अग्रवाल, अनमोल झा, केतन सिंह, राहुल सराफ, नीतिन पटेल, सिद्धार्थ शुक्ला, अभिषेक चौबे, रोशन सिंह, टिका साहू, नरेन्द्र यादव, नीलकमल मिश्रा, इंशु गुप्ता, वैभव जायसवाल, रोहित मिश्रा, आदित्य तिवारी, नीरज यादव, छत्रपाल सिंह, आशीष तिवारी, अल्पेश द्विवेदी, यश देवांगन, दीपक साहू, कुंदन दीवान, आनंद साहू, हरिकेश गुप्ता, संदीप केशरी, वेदांत शुक्ला, मनीष पाठक, विशाल मिश्रा, सुनील साहू, अंकित पाल, निखिल श्रीवास, ओंकार पटेल, कीसन सोनी, प्रणव शर्मा, लोकेशधर दीवान, अशोक मानिकपुरी, सीटू चावला, आशीष तिवारी, मुकेश राव, महर्षि बाजपेयी, नीतिन छाबड़ा, लव दीक्षित, ऋषभ चतुर्वेदी, मिथलेश सिंह, ज्ञानेन्द्र कश्यप, राज कैवर्त, विरेन्द्र अनुरागी, अजय यादव, तुषार चन्द्राकर, इन्द्रजीत सिंह, लव श्रीवास, चन्द्रदीप साहू, जितेन्द्र भास्कर, कामता कुलमित्र, टिकेश्वर कौशिक सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor

Next Post

मर्डर : मोपका इलाके में युवक की मिली लाश... चेहरे व शरीर पर मिले कई घांव... पुलिस जुटी मामले की जांच में..

Mon Aug 2 , 2021
मर्डर : मोपका इलाके में युवक की मिली लाश… चेहरे व शरीर पर मिले कई घांव… पुलिस जुटी मामले की जांच में.. अगस्त, 02/2021, बिलासपुर शहर के मोपका इलाके के आवासपारा में अज्ञात आरोपियों ने धारदार हथियार से युवक की हत्या कर दी। उसके चेहरे और शरीर पर घाव के […]

You May Like

Breaking News