भारत संस्कृति यात्रा…  भारत की समृद्ध संस्कृति विरासत, को बढ़ावा देने का उद्देश्य… हिंदुस्तान आर्ट एंड म्यूजिक सोसाइटी और नृत्यधारा डांस अकादमी का आयोजन..

भारत संस्कृति यात्रा… भारत की समृद्ध संस्कृति विरासत, को बढ़ावा देने का उद्देश्य… हिंदुस्तान आर्ट एंड म्यूजिक सोसाइटी का आयोजन..

बिलासपुर, मई, 12/2023

भारत संस्कृति यात्रा 2023 का आयोजन किया जा रहा है यह कार्यक्रम भारत सहित 5 देशो में होने वाला है। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भी 13 मई को होना है। कलकत्ता की हिंदुस्तान आर्ट एंड म्यूजिक सोसाइटी और बिलासपुर की नृत्यधारा डांस अकादमी मिलकर शहर में भारत संस्कृति यात्रा का सातवीं कार्यक्रम को आयोजित कर रही है। कार्यक्रम से जुड़े आयोजकों ने प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता कर आयोजन की जानकारी दी उन्होंने बताया कि भारत संस्कृति यात्रा भारत की समृद्ध संस्कृति विरासत, संस्कृति को बढ़ावा देने और वैश्विक क्षेत्र में भारत की छवि को ठोस तरीके से बढ़ाने की कोशिश करती है। मेजबान देश के लोगों पर स्थायी प्रभाव डालने के उद्देश्य से भारत संस्कृत यात्रा का आयोजन किया जाता है। भारत संस्कृति यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत की धारणा को जोड़ना और बढ़ाना है। भारत के जाने-माने कलाकारों के साथ-साथ दुनिया के चुनिंदा युवा कलाकार भी त्योहार में भाग लेंगे। इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य और लोक संस्कृति, युवाओं के बीच हमारी समृद्ध विरासत का प्रसार करना है और इस प्रकार समाज में शांति वापस लाना है क्योंकि हमारा मानना है कि भारत की संस्कृति में एक व्यक्ति के भीतर से सर्वश्रेष्ठ चीजों को बाहर लाने की शक्ति है।

भारत संस्कृति यात्रा इन उद्देश्य से की जाती है आयोजित

1. विदेशों में भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना।
2. भारत के साथ विदेशों के संबंधों को मजबूत करना तथा भारत की सांस्कृतिक छवि को बढ़ावा देना।
3. द्विपक्षीय सांस्कृतिक संपर्कों को बढ़ावा देना।
4. महोत्सव का उद्देश्य भारत शास्त्रीय कला और संगीत के साथ राष्ट्रीय स्तर पर भारत के विभिन्न हिस्सों से युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देना है।

हिंदुस्तान आर्ट एंड म्यूजिक सोसाइटी का मूल उद्देश्य हमेशा संगीत की कला की प्रतिष्ठा को पुनर्जीवित करना रहा है जिसमें मुखर संगीत, वाद्य संगीत और नृत्य शामिल हैं और इस कला को बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचाने के अलावा भारत में और विदेशों में भी इस कला में व्यवस्थित प्रशिक्षण आयोजित करना है। आपको यह जानकर प्रसन्नता होगी कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय उपस्थिति की योजना के तहत हिंदुस्तान आर्ट एंड म्यूजिक सोसाइटी “भारत संस्कृति यात्रा 2023” का आयोजन करने जा रही है।

भारत सहित 5 देशो में होंगे आयोजन…

हम 5 देशों 18 राज्यों 31 शहरों 100 से ज्यादा कलाकारों के साथ आयोजन करेंगे। भारत के विभिन्न भागों में 35 कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम 04 फरवरी को मलेशिया कुआलालुम्पुर में भारतीय दुतावास के सहयोग से अनुष्ठित होके शुरू हुआ, इसके बाद भारत में गिरिडीह, वाराणसी, थाईलैंड में बैंकाक शहर में अनुष्ठित हुआ और ये संस्कृति यात्रा 30 दिसंबर 2023 तक, भारत में असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में प्रदर्शित होगा ।

13 मई 2023 शाम 6:30 बजे से नृत्यधारा डांस अकादमी बिलासपुर के सहयोग से स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्मृति सभागृह, बिलासपुर में भारत संस्कृति यात्रा का सातवीं कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा।

कल भारत संस्कृति यात्रा का आयोजन का आरम्भ दीप प्रज्वलित कर के सांसद अरुण साव, पूर्व विधायक अमर अग्रवाल, डी.आई.जी. (Fire/SDRF) सुरेश ठाकुर, हिन्दुस्थान आर्ट एंड म्यूजिक सोसाइटी के केंद्रीय अध्यक्ष्य अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मैसूर तबला वादक पंडित प्रोसेनजीत पोद्दार पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज भाषा आयोग (राज्य मंत्री दर्जा) डॉ. विनय कुमार पाठक, नेशनल युथ अवार्डी श्रीमती अंकिता शुक्ल (सामाजिक कार्यकर्ता), नृत्य धारा डांस अकादमी की निर्देशिका सुश्री आंचल पाण्डेय, द्वारा किया जाएगा।

ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति…

शनिवार को होने वाले अनुष्ठान में ओडिसी नृत्य में रहेंगे ओडिशा संगीत नाटक अकादमी पुरस्कृत गुरु डॉ. गजेंद्र कुमार पंडा एवं उनकी शिष्या अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नृत्यांगना सुश्री आचल पाण्डेय, सारंगी एवं बांसुरी जुगलबंदी में रहेंगे उस्ताद कमल सबरी एवं श्री इंद्रजीत बासु उनके साथ तबला में संगत देंगे मैसूर तबला वादक प्रोफेसर कुनाल दास गुप्ता, श्रीपर्णा चक्रबर्ती कथक की प्रस्तुति देंगी, लाइट वोकल क्लासिकल भजन गायिका सुश्री श्रद्धा मंडल द्वारा, एवं नृत्यधारा डांस एकेडमी के छात्रा अंकिता शर्मा, आकांक्षा शर्मा एवं आराध्य तिवारी का ओडीसी सगूह नृत्य की प्रस्तुति रहेगी। यह कार्यक्रम का प्रवेश निशुल्क है आयोजक संस्था कार्यक्रम में शहर के समस्त गुडी जन एवं संगीत प्रेमी, नृत्य प्रेमी, दर्शक श्रोताओं को उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु आमंत्रित किया

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor

Next Post

भारत संस्कृति यात्रा का 7वां कार्यक्रम बिलासपुर में सम्पन्न... अर्धनारीश्वर, कृष्ण की बाल लीला, ओडिशी कथक की कलाकारों ने दी प्रस्तुति... 

Mon May 15 , 2023
भारत संस्कृति यात्रा का 7वां कार्यक्रम बिलासपुर में सम्पन्न… अर्धनारीश्वर, कृष्ण की बाल लीला, ओडिशी कथक की कलाकारों ने दी प्रस्तुति… बिलासपुर, मई, 15/2023 लखीराम ऑडिटोरियम सभागृह में भारत संस्कृति यात्रा का 7वां कार्यक्रम शनिवार 13 मई को आयोजित हुआ। हिंदुस्तान आर्ट एंड म्यूजिक सोसायटी और नृत्य धारा डांस एकेडमी […]

You May Like

Breaking News