बिलासपुर // जिला कलेक्टर व भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी बिलासपुर के अध्यक्ष डॉ. संजय अलंग की अपील पर अब तक दानदाताओं ने सह्रदयता दिखाते हुए दो दिनों में 11 लाख रुपये का सहयोग दिया है। कलेक्टर ने इसके लिए आभार मानते हुए और लोगों को सामने आने की अपील की है।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर डॉ. अलंग ने सोमवार को कोरोना वायरस से निपटने के लिए लोगों से अधिक से अधिक स्वैच्छिक दान देने की अपील की थी। प्राप्त 11 लाख रुपये में से 5 लाख रुपये मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए आपात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दिया गया है। मुख्य दानदाताओं में संजय अग्रवाल रामा ग्रुप, जिला उद्योग संघ, छत्तीसगढ़ पॉवर एवं कोल बेनिफिकेशन, शैलेष शुक्ला, अमित गुलहरे, मंजू पांडेय, उषा साहू सहित 50 से अधिक लोग शामिल हैं।
रेडक्रास खाते में जमा कराई जा सकती है दान की राशि…
रेडक्रॉस सोसायटी के लिये अंशदान का धनादेश सचिव, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा बिलासपुर के नाम से प्रदान की जा सकती है। साथ ही रेडक्रॉस के देना बैंक स्थित खाता क्रमांक- 111710024015, आईएफएससी कोड बीकेडीएन 0821117 में सीधे स्थानांतरित कर सकते हैं। इसकी जानकारी रेडक्रॉस सोसायटी के जिला समन्वयक को मोबाइल नंबर 9425549728 पर वाट्सएप के माध्यम से दी जा सकती है, जिससे दानदाता को अंशदान की रसीद उपलब्ध कराई जा सके।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
बिलासपुर14/10/2026W.E. बिलासपुर का एक्सक्लूसिव ‘सफेद शहरी गरबा’ बना यादगार उत्सव.. सफेद परिधानों में सजी महिलाओं ने जमकर किया गरबा, शानदार सजावट और व्यवस्थाओं की सभी ने की सराहना..
राजनीति13/10/2026बेलतरा की सियासत गरमाई : बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल और वाटर कैनन, बिलासपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन.. सीमांकन विवाद से विकास में भेदभाव तक, बेलतरा के मुद्दों पर कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ हल्लाबोल !
