मालगाड़ी पर हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर किशोरी की मौत ,,
ट्रांसपोर्ट नगर के शारदा विहार रेलवे फाटक के पास हुई घटना ,,

कोरबा // कोरबा में गुरुवार शाम मालगाड़ी के ऊपर हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक किशोरी की मौत हो गई। किशोरी का छोटा भाई मालगाड़ी से कोयला निकाल रहा था। उसे बचाने के लिए वह भी चढ़ गई और तार की चपेट में आ गई। सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जीआरपी व आरपीएफ को सूचना दी।

जानकारी के मुताबिक, कोरबा से कोयला लेकर मालगाड़ी बालको जा रही थी। इस दौरान ब्रेक डाउन होने के चलते ट्रांसपोर्ट नगर में शारदा विहार रेलवे फाटक के पास रुक गई। तभी चिमनी भठ्ठा निवासी 17 साल की किशोरी गुलशन कुरैशी अपने छोटे भाई के साथ पहुंच गई। मालगाड़ी खड़ी देख उसका भाई कोयला निकालने लगा। यह देखकर गुलशन भाई को उतारने के लिए वैगन पर चढ़ गई और ओएचई लाइन की चपेट में आ गई। इसके चलते मौके पर ही गुलशन की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। किशोरी के शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के चलते मालगाड़ी घंटों फाटक पर खड़ी रही।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/02/2026पामगढ़ में एसीबी का बड़ा ट्रैप, अतिरिक्त तहसीलदार व पटवारी 35 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
बिलासपुर03/02/2026एक शक, एक वार और खत्म हो गई जिंदगी,, प्रेमिका के गुस्से ने छीनी युवक की जान, बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात…
बिलासपुर03/02/2026मेले में विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ना सराहनीय पहल : चरणदास महंत बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेले में रोजगार मेला और शार्क टैंक बने आकर्षण, आज अंतिम दिन…
बिलासपुर02/02/2026केंद्रीय बजट 2026 : न तो तोहफा, न झटका—संयम और भरोसे की राह पर सरकार…
