पुलिस विभाग की रक्षा टीम ने राखी बांधी और सभी के साथ लिया रक्षा संकल्प ,,

बिलासपुर // पुलिस की रक्षा टीम जिसे महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए गठित किया गया है, आज भाई बहन के पवित्र त्योहार रक्षाबंधन पर टीम की किरन सिंह राजपूत सहित सभी महिला सदस्यों ने शहर विधायक शैलेश पांडे, संभागायुक्त संजय अलंग , कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर , एडिशनल एसपी ओमप्रकाश शर्मा, सीएसपी निमेष बरैया सहित थानों में आरक्षकों को राखी बांधी, और रक्षा टीम के साथ सभी ने रक्षा संकल्प लिया ।

पुलिस विभाग की रक्षा टीम ने बिलासपुर विधायक को बांधी राखी …

राखी के अवसर पर शैलेश पांडेय ने कहा कि बिलासपुर पुलिस की रक्षा टीम जो बिलासपुर में पूरे समय किसी भी समय महिलाओं और बच्चों की मदद करने के लिए तुरंत पहुंच जाती है और सबकी तत्काल मदद करती है टीम की सभी सम्मानीय बहने ( वरिष्ठ और साथी ) आज मुझे राखी बांधी और हम सब ने साथ रक्षा संकल्प भी लिया। मैं पुलिस की रक्षा टीम के प्रति बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हु और रक्षा बंधन पर्व बहुत बहुत शुभकामनाय देता हूँ उन सभी के कर्तव्यों के प्रति मैं शहर की ओर से आभार व्यक्त करता हूँ।


रक्षा टीम के बाद महिला ट्रैफिक पुलिस ने भी बिलासपुर विधायक को राखी बांधी, विधायक ने कहा पुलिस विभाग के ट्रैफिक पुलिस में महिलाओं का योगदान सदैव सराहनीह रहा है हमारे बिलासपुर में सभी चौक और चौराहों में पुलिस विभाग की की महिला सिपाही और अधिकारियों द्वारा हम सब की सुरक्षा और रक्षा की जाती है जिससे हम अपने घर सकुशल पहुंचते है। आज महिला ट्रैफिक पुलिस की बहने उमा दीदी और खालको दीदी से राखी बंधवाई और बिलासपुर शहर की सेवा के लिए आभार व्यक्त किया।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर19/09/2026बिलासपुर में बड़ा खुलासा: संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय, 4 की जांच जारी..
बिलासपुर18/09/2026पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो का विशाल रक्तदान शिविर, नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, गरीब कल्याण, जनहित के प्रति समर्पण का प्रेरणाददायी उदाहरण : अमर अग्रवाल..
बिलासपुर17/09/2026प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर युवा मोर्चा ने किया रक्तदान.. बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने स्वयं रक्तदान कर युवा कार्यकर्ताओं का किया उत्साहवर्धन..
Uncategorized16/09/2026ब्रेकिंग छत्तीसगढ़: झीरम नरसंहार में 13 साल बाद आया फैसला, 10 आरोपियों को फांसी की सजा, लेकिन कई सवाल बाकी, बड़े चेहरों की भूमिका पर उठे सवाल ?.. पीड़ित डॉ. विवेक बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले- अधूरे न्याय के खिलाफ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट..
