राजधानी में फिर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्पा सेंटर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा ,
रायपुर – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में संचालित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने सोमवार को छापामार कार्रवाई की है. खम्हारडीह थाना अंतर्गत गीतांजली नगर के सेक्टर-1 में संचालित वेदा स्पा सेंटर में पुलिस ने दबिश दी.

स्पा सेंटर में देह व्यापार की शिकायत पुलिस को मिली थी. स्पा सेंटर पहुंचने पर पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में 5 लड़कियों समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है.
रायपुर की खम्हारडीह थाना प्रभारी ममता शर्मा ने बताया कि वेदा स्पा सेंटर में देह व्यापार संचालित होने की शिकायत लगातार मिल रही थी. इसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक टीसी टाटिया के नेतृत्व में टीम ने छापामार कार्रवाई की.
इस कार्रवाई में स्पा सेंटर में 5 लड़की व एक ग्राहक और स्पा सेंटर के संचालक को गिरफ्तार किया गया है. वेदा स्पा सेंटर के संचालक धनेश मिरी और भनपुरी निवासी ग्राहक अविनाश बैरागी को गिरफ्तार किया गया है.
ये सामान बरामद
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक स्पा सेंटर में आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं. इसमें नशे की टेबलेट, कंडोम सिगरेट के पैकेट शामिल हैं. मामले में गिरफ्तार लड़कियां रायपुर के आस पास की ही रहने वाली बताई जा रही हैं.
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 4, 5, 7 पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है. पूछताछ में कई हाई प्रोफाइल लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं. स्पा सेंटर का संचालक उनसे मुहमांगी रकम लेकर देह व्यापार का धंधा चलाता था.
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
बिलासपुर14/10/2026W.E. बिलासपुर का एक्सक्लूसिव ‘सफेद शहरी गरबा’ बना यादगार उत्सव.. सफेद परिधानों में सजी महिलाओं ने जमकर किया गरबा, शानदार सजावट और व्यवस्थाओं की सभी ने की सराहना..
राजनीति13/10/2026बेलतरा की सियासत गरमाई : बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल और वाटर कैनन, बिलासपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन.. सीमांकन विवाद से विकास में भेदभाव तक, बेलतरा के मुद्दों पर कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ हल्लाबोल !
