लाल खदान स्थित होली क्रॉस स्कूल प्रबंधन के खिलाफ लामबंद हुए अभिभावक …
छात्रों के परिजनों से नियम विरुद्ध जबरिया साल भर की फीस एकमुश्त ऐंठने की साजिश कर रहा स्कूल प्रबंधन …
स्कूल प्रबंधन ने कान उमेठनें से क्यों डर रहा जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग …

बिलासपुर (शशि कोन्हेर) // यहां से कुछ दूर लाल खदान स्थित होली क्रॉस स्कूल का प्रबंधन छात्र छात्राओं के अभिभावकों की लूट करने पर अमादा दिखाई दे रहा है। होली क्रॉस स्कूल के प्रबंधन द्वारा अभिभावकों से जबरिया साल भर की पूरी फीस एकमुश्त जमा करने के लिए अनेक तरह से दबाव डाला जा रहा है। जबकि नियमानुसार प्रबंधन को केवल ट्यूशन फीस लेने का ही अधिकार है। इसके ठीक विपरीत होलीक्रास स्कूल का प्रबंधन जब तक पूरी साल भर की फीस एकमुश्त जमा नहीं कर दी जाती। तब तक सिर्फ ट्यूशन फीस लेने से इंकार कर रहा है। बैंक में जाने पर भी केवल ट्यूशन फीस लेने से मना कर साल भर की फीस जमा करने को कहा जा रहा है।वही प्रबंधन के द्वारा बिना कोई पूर्व सूचना के छात्रों की ऑनलाइन क्लास भी बंद कर दी गई है। ऐसी बात नहीं है कि यह स्थिति केवल लाल खदान के होली क्रॉस स्कूल की ही हो। बिलासपुर शहर के तमाम निजी स्कूलों में फीस वसूली को लेकर शाला प्रबंधन अभिभावकों की खुली लूट कर रहे हैं। यह बात समझ से परे है कि बिलासपुर का सर्वशक्तिमान जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के ताहुतदार कहे जाने वाले अधिकारी इन प्राइवेट स्कूलों के सामने क्यों “फोसोवा” (ऊपर ले दिखतें चिक्कन चांन्दन.. फेर भीतर ले पोल्हवा ) व निरीह साबित हो रहे हैं। उम्मीद की जानी चाहिए कि उन्हें अपनी प्रशासनिक शक्तियों का जल्द ही स्मरण होगा। और वे अभिभावकों का गला रेतने की साजिश में लगे लाल खदान के होली क्रॉस स्कूल समेत तमाम निजी स्कूलों के प्रबंधन का कान पकड़कर उन्हें अनुशासन का पाठ पढ़ाने के साथ ही नियमानुसार केवल ट्यूशन फीस वसूल करने का निर्देश देंगे। और ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ ऐसी सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे… जो निजी स्कूलों के अकड़बाज प्रबंधन के लिए स्थाई मिसाल बन सके।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर10/06/20263 साल से अवैध मुरुम खनन का खेल ?… शासकीय भूमि पर कब्जा,, सड़क बंद करने और रोजाना हाइवा से परिवहन का ग्रामीणो ने लगाए गंभीर आरोप,, कलेक्टर से हुई शिकायत…
बिलासपुर09/06/2026स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी का आई.पी.ओ (IPO) विद्युत मंडल को बेचने की साजिश… राज्य मंत्रिमंडल के फैसले को कांग्रेस ने बताया जनविरोधी…
बिलासपुर09/06/2026किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,, कलेक्टर कार्यालय का घेराव,, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन…
Uncategorized09/06/2026बेलतरा में सुशासन तिहार पर उठा जनाक्रोश: पानी, बिजली, सड़क और खाद संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन
