• Tue. Mar 24th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

कोविड-19 अस्पताल में बच्ची और किशोरी से छेड़छाड़ ,, सफाई कर्मचारी गिरफ्तार ,, स्वास्थ्य मंत्री ने कार्रवाई के दिए निर्देश ,,

कोविड-19 हास्पीटल में बच्ची और किशोरी से सफाई कर्मचारी ने की अश्लील हरकत ,,आरोपी से पूछताछ जारी, स्वास्थ्य मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए ,,रायपुर // एक कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किशोरी और बच्ची से सफाई कर्मचारी ने अश्लील हरकत की है। पूरे मामले का वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद गुरुवार दोपहर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला खमतराई क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, रावाभाठा स्थित गायत्री अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड अस्पताल बनाया गया है। आरोप है कि यहां भर्ती एक किशोरी और बच्ची से सफाई कर्मी ने अश्लील हरकत की। बच्ची की कहना है कि वह बाथरूम में नहाने गई तो कर्मचारी भी पीछे से बाल्टी भरने के बहाने आ गया। इस पर वो बाहर निकलकर खड़ी हो गई। आरोप लगाया कि कर्मचारी के बाहर निकलने पर वह जैसे ही बाथरूम में जाने लगी, उसने अश्लील हरकत की। बच्ची की मां का आरोप है कि बच्ची के बेड के पास ही कर्मचारी घूमता रहता था। बच्ची को बाहर घुमाने के बहाने भी अश्लील हरकत करता था। फिलहाल कर्मचारी को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed