
बिलासपुर // छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ पंजीयन क्रमांक-122202066773 के कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष के नेतृत्व में एवं संभाग अध्यक्ष बसंत जायसवाल एवं जिलाध्यक्ष बिलासपुर अरुण कुमार जायसवाल के तत्वाधान में, पदोन्नति में एलबी संवर्ग के शिक्षकों समान अवसर दिए जाने की मांग को लेकर संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा।
कार्यकारी प्रांताध्यक्ष श्री ओपी बघेल ने बताया की छ.ग. राजपत्र में वर्णित है कि एलबी संवर्ग के शिक्षकों को सभी शिक्षकों की तरह पदोन्नति का समान अवसर मिले पर कुछ संगठन ने इसके विपरीत ज्ञापन दिया है जिसका छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला बिलासपुर पुरजोर विरोध करता है। इस संबंध में संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर मांग की जाती है कि एलबी संवर्ग के शिक्षकों को उनकी प्रथम नियुक्ति के आधार पर गणना करते हुए प्रधानपाठक व प्राचार्य के पदों पर पदोन्नति का सामान अवसर प्रदान किया जाए।

इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ द्वारा अपनी पुरानी मांगों जिसमें सहायक शिक्षकों एलबी की वेतन विसंगति, प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना, उच्चतर वेतनमान व क्रमोन्नति आदि के शीघ्र निराकरण के सम्बन्ध में भी चर्चा की गयी। चर्चा के दौरान जिलाध्यक्ष अरुण जायसवाल ने कहा कि एलबी संवर्ग शिक्षकों के पदोन्नति संबधी उक्त मांग का शीघ्र निराकरण नहीं किया जाता है तो छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ द्वारा प्रदेश स्तर पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
आज के इस ज्ञापन कार्यक्रम में ओम प्रकाश बघेल कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष, मनोज कुमार मिस्त्री प्रांतीय महामंत्री, श्यामाचरण डडसेना प्रांतीय संगठन सचिव, बसंत कुमार जायसवाल संभाग अध्यक्ष बिलासपुर, अरुण कुमार जायसवाल जिला अध्यक्ष बिलासपुर, नित्यानंद यादव जिला अध्यक्ष कोरबा, मोहन कुमार लहरी जिला अध्यक्ष मुंगेली ,विकास सिंह राजपूत जिला अध्यक्ष जांजगीर चांपा, नारायण देवांगन जिलाध्यक्ष सक्ति, सुरेंद्र डहरिया ब्लॉक अध्यक्ष मस्तूरी, त्रिलोचन सिंह ध्रुव जिला उपाध्यक्ष, भरत यादव ब्लॉक अध्यक्ष कोटा, जितेंद्र सिदार ब्लॉक अध्यक्ष मालखरौलदा, जय कृष्ण राठिया ब्लॉक अध्यक्ष करतला, हरप्रसाद भारद्वाज जिला सचिव बिलासपुर, रोहित कुमार खुंटे जिला प्रवक्ता बिलासपुर ,संतोष कुमार साहू विकासखंड उपाध्यक्ष मस्तूरी, बलराम जोगी जिला प्रवक्ता, रामसागर कश्यप, डिशपाल सिंह, सतीश महिलांगे, प्रेमलाल राय, लीलाधर पाठक,शिव कैवर्त, कृष्णा साहू, नितेश सोनाराजा आदि सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/02/2026पामगढ़ में एसीबी का बड़ा ट्रैप, अतिरिक्त तहसीलदार व पटवारी 35 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
बिलासपुर03/02/2026एक शक, एक वार और खत्म हो गई जिंदगी,, प्रेमिका के गुस्से ने छीनी युवक की जान, बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात…
बिलासपुर03/02/2026मेले में विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ना सराहनीय पहल : चरणदास महंत बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेले में रोजगार मेला और शार्क टैंक बने आकर्षण, आज अंतिम दिन…
बिलासपुर02/02/2026केंद्रीय बजट 2026 : न तो तोहफा, न झटका—संयम और भरोसे की राह पर सरकार…
