बिलासपुर // बिलासपुर के विधायक शैलेष पांडेय ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत को एक पत्र लिखकर कोरोना वायरस को लेकर मुख्यमंत्री कोरोना राहत कोष में अपने एक माह का वेतन जमा करने निवेदन किया है। विधायक पांडेय छत्तीसगढ़ के पहले विधायक है जिन्होंने अपना वेतन देने की घोषणा की है।
विधायक शैलेश पांडेय ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र मे लिखा है कि इस समय विश्व मे जिस प्रकार की कोरोना वायरस से महामारी फैली हुई है उससे हमारा छत्तीसगढ़ भी अछूता नही है और राज्य के ऊपर एक बहुत बड़ा संकट आया है। वैसे राज्य सरकार और सभी प्रदेश वासी अपने अपने तरीके से इससे उभरने के लिए तन मन और धन से जुटे हुए है। लेकिन ये एक बड़ी समस्या भी है इसको हम सब को मिलकर इससे बाहर आना होगा जिसमें बहुत सारे धन की भी जरूरत लगेगी।
महोदय मैं आपसे निवेदन करता हूँ की मेरा एक छोटा सा सहयोग कि एक माह का वेतन मुख्यमंत्री कोरोना राहत कोष में लेने की कृपा करें जिससे प्रदेश को इस गंभीर समस्या से निपटने में सहायता मिल सके !
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/03/2026संगम की पवित्र डुबकी के बाद रामलला के चरणों में शीश नवाएंगे 1008 श्रद्धालु,, अयोध्या यात्रा: संयोजक प्रवीण झा की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, सदस्यों को बांटी गई जिम्मेदारियां,,
Uncategorized21/03/2026सट्टे का डिजिटल जाल टूटा,, पुलिस ने 45 लाख की संपत्ति जप्त की,, रिक्की पैनल’ के मास्टरमाइंड गिरफ्तार,, फर्जी सिम और बैंक खातों से चल रहा था खेल…ACCU और सिविल लाइन थाने की संयुक्त कार्रवाई…
अपराध20/03/2026जांजगीर में एसीबी का डबल अटैक: 43 हजार की रिश्वत लेते 4 अफसर-कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर20/03/2026लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन : १२० दिन से जारी संघर्ष, अपने आशियाने को बचाने की लड़ाई…
