
बिलासपुर // मरवाही उपचुनाव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जानकारी मिल रही हैं की मरवाही विधानसभा से JCCJ के अध्यक्ष अमित जोगी का जाति प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया गया है। जिसके बाद उनके चुनाव लड़ने को लेकर संशय है। अमित जोगी के जाति प्रमाण पत्र को उच्च स्तरीय छानबीन समिति ने निरस्त किया है जाति प्रमाण पत्र रद्द होने से उनका नामांकन भी निरस्त किया जा सकता है । 16 अक्टूर को आदेश की कॉपी जारी की गई थी ।
बतादें की छानबीन समिति ने अमित जोगी को कंवर जाति का नहीं माना है । अमित जोगी के पिता अजीत जोगी का भी जाति प्रमाण पत्र पहले ही रद्द किया जा चुका था । राज्य स्तरीय छानबीन समिति ने अमित जोगी के कास्ट सर्टिफिकेट को निरस्त कर दिया है, हालाँकि अभी मरवाही उप चुनाव के लिए अमित जोगी द्वारा भरे गए नामांकन को रद्द नहीं किया गया है, जाति प्रमाण पत्र निरस्त होने के बाद अब देखना होगा कि अमित जोगी मरवाही उपचुनाव लड़ पाएंगे या नहीं |
जानकारी मिली है कि मामले को लेकर अमित जोगी ने इस संबंध में अपना पक्ष रखने के लिए दो दिन का वक्त मांगा है, बता दें कि 31 अक्टूबर 2013 को अमित जोगी को कंवर जाति का प्रमाण पत्र जारी किया गया था, जारी किये गए इस प्रमाण पत्र को राज्य स्तरीय छानबीन समिति ने निरस्त कर दिया है | बता दें इससे पहले ऋचा जोगी का भी जाति प्रमाण पत्र रद्द किया जा चुका है ।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति23/03/2026सिद्ध शक्तिपीठ गिरारी से पेंड्रा तक निकली भव्य चुनरी यात्रा, पूरे मार्ग में हुआ भव्य स्वागत… 600 मीटर लंबी चुनरी रही आकर्षण का केंद्र…
Uncategorized23/03/2026अमेरिका–इजरायल–ईरान तनाव पर बिलासपुर में विचार मंथन, ‘यह आरोपित युद्ध’ : मुमताज भारती…
Uncategorized21/03/2026संगम की पवित्र डुबकी के बाद रामलला के चरणों में शीश नवाएंगे 1008 श्रद्धालु,, अयोध्या यात्रा: संयोजक प्रवीण झा की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, सदस्यों को बांटी गई जिम्मेदारियां,,
Uncategorized21/03/2026सट्टे का डिजिटल जाल टूटा,, पुलिस ने 45 लाख की संपत्ति जप्त की,, रिक्की पैनल’ के मास्टरमाइंड गिरफ्तार,, फर्जी सिम और बैंक खातों से चल रहा था खेल…ACCU और सिविल लाइन थाने की संयुक्त कार्रवाई…
