
बिलासपुर // कोविड 19 कोरोना महामारी के कारण स्कूल में बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं चल रही है जो टीम द्वारा स्कूल प्रबंधन से बात कर स्कूल में बच्चों को गुड टच बेड टच, कोरोना सम्बंधित जानकारी व बचाव, महिलाओं व बच्चों सम्बंधित अपराध की जानकारी बचाव, कानूनी जानकारी, सवाल जवाब के साथ उन्हें जागरूक करने के लिए बात की गई। इस माध्यम से घर बैठे ही पालक व बच्चों से रुबरु होकर सम्बंधित जानकारी प्रदान दी जा रही है।
रक्षा टीम बिलासपुर पुलिस साथ आश्रयनिष्टा वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में बालिका गृह नूतन चौक सरकंडा के बालिकाओं को आत्मरक्षा संबंधी जानकारी दी गई तथा गुड टच और बैड टच के बारे में बताया गया, जिसमें बच्चों ने रुचि दिखाते हुए हिस्सा लिया और अपनी जानकारी भी साझा किए।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान रक्षा टीम द्वारा बालिकाओं को गुड टच बैड टच की जानकारी के साथ- साथ आत्मरक्षा के कुछ तरीके सिखाए , महिला सम्बंधित अपराध जानकारी व बचाव, कोरोना संक्रमण से बचाव इत्यादि तथा रक्षा टीम की हेल्पलाइन नंबर 1091, रक्षा टीम का नम्बर 9399021091 व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर आदि और अन्य हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी। बालिका गृह की पर्यवेक्षिका श्रीमती ममता तिवारी के द्वारा संस्था में चल रहे बालिकाओं की सुरक्षा संबंधी शिक्षा प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी गई तथा रक्षा टीम और अाश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसाइटी की इस कार्यक्रम की सराहना की और आगे भी इस तरह की कार्यक्रम करने को कहा।बच्चों व स्टाफ द्वारा रक्षा टीम बिलासपुर पुलिस की इस पहल की सराहना की गई।
रक्षा टीम द्वारा चौक चौराहो पर रक्षा टीम का पोस्टर लगाया जा रहा है, लोगो को रक्षा टीम के कार्यप्रणाली और नम्बर के बारे में बताया जा रहा है।उनकी समस्याओं के सम्बंध में बातचीत की जा रही है।

फोन पर अश्लील msg करने वाले को लगाई फटकार…
टीम से एक परेशान लड़की द्वारा मदद चाही गई कि उसको एक परिचित द्वारा मोबाइल वाट्सअप के माध्यम से अश्लील msg भेजा जा रहा है।मना करने पर धमकी देता है। लड़की थाने तक बदनामी के डर से नही जाना चाहती थी, टीम द्वारा लड़के को फटकार लगाई गई और कड़े शब्दों में समझाया गया कि अगर लड़की चाहे तो उसके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जा सकती है। लड़के ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए, लड़की से माफी माँगी।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति23/03/2026सिद्ध शक्तिपीठ गिरारी से पेंड्रा तक निकली भव्य चुनरी यात्रा, पूरे मार्ग में हुआ भव्य स्वागत… 600 मीटर लंबी चुनरी रही आकर्षण का केंद्र…
Uncategorized23/03/2026अमेरिका–इजरायल–ईरान तनाव पर बिलासपुर में विचार मंथन, ‘यह आरोपित युद्ध’ : मुमताज भारती…
Uncategorized21/03/2026संगम की पवित्र डुबकी के बाद रामलला के चरणों में शीश नवाएंगे 1008 श्रद्धालु,, अयोध्या यात्रा: संयोजक प्रवीण झा की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, सदस्यों को बांटी गई जिम्मेदारियां,,
Uncategorized21/03/2026सट्टे का डिजिटल जाल टूटा,, पुलिस ने 45 लाख की संपत्ति जप्त की,, रिक्की पैनल’ के मास्टरमाइंड गिरफ्तार,, फर्जी सिम और बैंक खातों से चल रहा था खेल…ACCU और सिविल लाइन थाने की संयुक्त कार्रवाई…
