शिवरीनारायण के शबरी सेतू के ऊपर आया महानदी का पानी ,
बिलासपुर-बलौदाबाजार-रायगढ़ मार्ग में आवागमन हुआ बन्द, मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम मुस्तैद …

बिलासपुर(शशि कोन्हेर) // शिवरीनारायण के शबरी सेतू पर महानदी का पानी ऊपर आ गया है और अभी सेतू पर 1 फ़ीट पानी बह रहा है । पुल पर पानी आने के बाद बिलासपुर-बलौदाबाजार-रायगढ़ मार्ग में आवागमन बन्द हो गया है. मार्ग में वाहनों की कतार लग गई है । महानदी का जलस्तर देर रात से लगातार बढ़ रहा है. इसे देखते हुए तटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया है ।
शिवरीनारायण नगर पंचायत की अध्यक्ष अंजनी मनोज तिवारी ने बताया कि बाढ़ से अभी शिवरीनारायण के वार्ड 1, 14 और 15 प्रभावित हुए हैं, जहां मुनादी कराई गई है. बाढ़ बढ़ने के बाद लोगों को राहत शिविरों में ले जाया जाएगा. इसके लिए शिवरीनारायण के सांस्कृतिक भवन और खरौद के कॉलेज का चयन किया गया है. उन्होंने बताया कि शिवरीनारायण के तटीय इलाके के लोगों को अलर्ट जारी किया गया है । शिवरीनारायण थाने के टीआई मोतीलाल शर्मा ने बताया कि शबरी सेतू के ऊपर महानदी का पानी आने के बाद मार्ग बंद हो गया है. मौके पर पुलिस टीम तैनात की गई है ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/03/2026संगम की पवित्र डुबकी के बाद रामलला के चरणों में शीश नवाएंगे 1008 श्रद्धालु,, अयोध्या यात्रा: संयोजक प्रवीण झा की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, सदस्यों को बांटी गई जिम्मेदारियां,,
Uncategorized21/03/2026सट्टे का डिजिटल जाल टूटा,, पुलिस ने 45 लाख की संपत्ति जप्त की,, रिक्की पैनल’ के मास्टरमाइंड गिरफ्तार,, फर्जी सिम और बैंक खातों से चल रहा था खेल…ACCU और सिविल लाइन थाने की संयुक्त कार्रवाई…
अपराध20/03/2026जांजगीर में एसीबी का डबल अटैक: 43 हजार की रिश्वत लेते 4 अफसर-कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर20/03/2026लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन : १२० दिन से जारी संघर्ष, अपने आशियाने को बचाने की लड़ाई…
