बिलासपुर // अमेरी रोड स्थित श्रीराम केयर अस्पताल में इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ गैंग रेप की शिकायत ने इस अस्पताल प्रबंधन को शक के दायरे में ला खड़ा किया है। इस अस्पताल में भर्ती इंजीनियरिंग छात्रा के पिता ने पुलिस से शिकायत की है कि इस अस्पताल में काम करने वाले 2 वार्ड ब्वाय ने उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है।

सिविल लाइन पुलिस में की गई शिकायत के मुताबिक यह घटना 21 मई की रात की है। 22 मई को सुबह पीड़िता ने अपने पिता से पहले इशारे-इशारे में खुद के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बारे में बताया। लेकिन उनकी समझ में नहीं आने पर उसने मास्क लगी हुई हालत में ही कागज पेन मांगा और घटना के बारे में पिता को जानकारी दी। इससे बच्ची के पिता ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर इस मामले में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में ह्रदय विदारक बात यह है कि जिस लड़की के साथ उक्त घटना होने की शिकायत की गई है वह अभी भी वेंटिलेटर में है और पुलिस को उसके वेंटिलेटर से बाहर आने का इंतजार है। ताकि वह उसका बयान ले सके।
इस मामले में लड़की के पिता की शिकायत और पीड़िता की हालत देखकर पुलिस के अधिकारी भी हैरान हैं। बीती रात सिविल लाइन के टीआई परिवेश तिवारी से इस बारे में बात होने पर उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की पुत्री अभी वेंटिलेटर में है। उन्हें उसके वेंटिलेटर से बाहर आने का इंतजार है। बावजूद इसके पुलिस ने मामले को काफी गंभीरता से लिया है। शिकायत मिलते ही टीआई सिविल लाइन श्रीराम के अस्पताल पहुंचे और वहां घटना के मामले में शुरुआती जांच प्रारंभ की।
ऐसी चर्चा है कि श्रीराम के अस्पताल में इस घटना को लेकर 2 दिनों से खलबली मची हुई थी । अस्पताल के कर्ताधर्ता डॉक्टर अमित सोनी तथा नताशा सोनी को भी मामले की जानकारी हो चुकी थी। सवाल यह उठता है कि अगर ऐसा है तो उन्होंने पीड़िता के पिता को लेकर खुद सिविल लाइन थाने आकर अपने वार्ड बॉय द्वारा कथित रूप से की गई इस हरकत की शिकायत खुद क्यों दर्ज नहीं कराई।
मामले को दबाने कुछ लोग सक्रिय …
इस मामले से अस्पताल तथा डॉक्टरों की संभावित बदनामी के कारण कुछ ऐसे लोग भी सक्रिय हुए जो पूरे मामले को पुलिस जांच के पहले ही फर्जी बताते हुए रफा दफा करने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़िता के पिता ने बताया कि श्रीराम केयर प्रबंधन मामले को छिपाने अस्पताल बदलने का दबाव बना रहा है। पुलिस का कहना है कि बच्ची का इलाज जांच होने तक इसी अस्पताल में होगा। पुलिस ने निर्देश दिया है कि आईसीयू में रात को बच्ची की मां भी रहेगी। और बाहर एक पुलिस जवान तैनात रहेगा। बच्ची की पिता के अनुसार बच्ची की जान को खतरा है। कहीं दोनो वार्ड ब्वाय बच्ची की हत्या ना कर दें।
डाक्टर ने नहीं उठाया फोन ..
श्रीराम केयर के डाक्टर और संचालक अमित सोनी से बातचीत का प्रयास किया लेकिन उन्होने फोन नहीं उठाया। अमित सोनी की पत्नी डॉ.नताशा सोनी ने भी जवाब नहीं दिया।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति23/03/2026सिद्ध शक्तिपीठ गिरारी से पेंड्रा तक निकली भव्य चुनरी यात्रा, पूरे मार्ग में हुआ भव्य स्वागत… 600 मीटर लंबी चुनरी रही आकर्षण का केंद्र…
Uncategorized23/03/2026अमेरिका–इजरायल–ईरान तनाव पर बिलासपुर में विचार मंथन, ‘यह आरोपित युद्ध’ : मुमताज भारती…
Uncategorized21/03/2026संगम की पवित्र डुबकी के बाद रामलला के चरणों में शीश नवाएंगे 1008 श्रद्धालु,, अयोध्या यात्रा: संयोजक प्रवीण झा की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, सदस्यों को बांटी गई जिम्मेदारियां,,
Uncategorized21/03/2026सट्टे का डिजिटल जाल टूटा,, पुलिस ने 45 लाख की संपत्ति जप्त की,, रिक्की पैनल’ के मास्टरमाइंड गिरफ्तार,, फर्जी सिम और बैंक खातों से चल रहा था खेल…ACCU और सिविल लाइन थाने की संयुक्त कार्रवाई…
