बिलासपुर, जनवरी, 11/2025
5 दिवसीय BNI व्यापार एवं उद्योग मेले की शुरुआत… BNI टीम डायलीसिस मशीन करेगी डोनेट… बिलासपुर और उद्योग की तरक्की के लिए मै अग्रसर हूं : अरुण साव
बिलासपुर शहर के साइंस कॉलेज मैदान में शुक्रवार को बीएनआई द्वारा आयोजित पांच दिवसीय व्यापार व उद्योग मेले का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने किया। उद्घाटन कार्यक्रम की शुरूआत गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, स्वागत गीत से की गई। अतिथियों और बीएनआई सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले की शुरुआत की। कार्यक्रम में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों और बीएनआई सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर मेले की शुरुआत की।
10 जनवरी को बीएनआई बिलासपुर, व्यापार व उद्योग मेला 2025 के साथ ही, शहर की जनता की उत्सुकता एवं बेसब्री से हो रहा इंतजार समाप्त हुआ। 14 जनवरी तक पांच दिनों तक होने वाले इस व्यापार मेले में अपनी भव्यता व शानदार प्रस्तुतिकरण के कारण बिलासपुर के व्यापार व्यवसाय की उन्नति को एक नया आयाम देने में सफल रहा है।
मुख्यअतिथि उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस प्रकार से BNI का परिवार बढ़ा है। मैं BNI की टीम को बधाई देता हूं. जिस तरह आप ये मेला आयोजित करने के लिए मेहनत की उसकी मैं प्रशंसा करता हूं। उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि यह मेला बिलासपुर के विकास और न्यू इंडिया के स्वरूप का प्रतीक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिलासपुर की तरक्की के लिए वह हरसंभव सहयोग करेंगे। उन्होंने पर्यटन को उद्योग के रूप में बढ़ावा देने की जरूरत पर भी जोर दिया।

बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ने कहा कि लोग साल में उद्योग मेला का इंतजार करते है, राज्य बनने के बाद मेले के आयोजन से पूरे देश में छत्तीसगढ़ का नाम हुआ। इसमें आपके मेहनत का ही परिणाम है. आपके द्वारा डायलीसिस मशीन देना सरहनीय कार्य है।
तख़तपुर के विधायक ने इस मेले को यह मिनी भारत बताया है। उन्होंने BNI की टीम को बधाई देते हुए कहा कि बिलासपुर के उद्योग पतियों पर नाज है। यह मिनी भारत बनकर 5 दिनों तक बिलासपुर में संचालित होगा।
कार्यक्रम में मौजूद बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि बिजनेस की दुनिया में अगर बिलासपुर का नाम है तो BNI की वजह से जुड़ रहा है, बिलासपुर द्वारा उद्योग मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के माध्यम से क्षेत्र के विभिन्न आयाम के लोग जुड़ रहे है. जिसमें खेल, इंजिनियर, शिक्षा आदि क्षेत्र के लोग जुड़े हुए है।
कार्यक्रम में बीएनआई बिलासपुर व्यापार मेला समिति के अध्यक्ष डॉ. किरणपाल सिंह चावला, संयोजक गणेश अग्रवाल, सह संयोजक राजीव अग्रवाल, डॉ. सचिन यादव, विनोद पांडेय, प्रकाश ग्वालानी, प्रवीण झा, तविंदरपाल सिंग अरोरा, संजय मित्तल, कमल सोनी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, दीपक सिंह, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
मेले में आकर्षण के केंद्र…
मेले में 400 से अधिक स्टॉल्स लगाए गए हैं। इन स्टॉल्स में कश्मीर सहित विभिन्न राज्यों के उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। फूड सेक्शन में 37 से अधिक स्टॉल्स शामिल हैं, जिनमें पहली बार कोर्टयार्ड मेरियट, डोमिनॉज और केसरिया स्वीट्स हिस्सा ले रहे हैं। ऑटोमोबाइल सेक्टर में महिंद्रा, फॉक्सवैगन, यामाहा, हीरो होंडा, और रिनाल्ड जैसी प्रमुख कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। इसके अलावा, एसईसीएल, अपोलो हॉस्पिटल, और एल एंड टी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान भी मेले में मौजूद हैं। मेले को आकर्षक बनाने के लिए 10 से अधिक झूलों, मैजिक शो और बच्चों के मनोरंजन की व्यवस्था की गई है।
बीएनआई करेगी किडनी मशीन डोनेट..
मेले में बीएनआई द्वारा समाजसेवियों को सम्मानित करने की पहल की गई है। पहले दिन 11 समाजसेवियों का सम्मान किया गया। शनिवार को सैनिक परिवारों का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही बीएनआई जरूरतमंदों के लिए किडनी मशीन डोनेट करने जा रही है। मेले में ब्लड डोनेशन कैंप और 150 से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized09/10/2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस की कार्रवाई, 2 महिलाओं समेत 11 वारंटी गिरफ्तार
बिलासपुर09/10/2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के उद्योगपति और समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित
राजनीति08/10/2026निर्वाचन आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरकर उठाई मुख्य चुनाव आयोग के इस्तीफे की मांग…
बिलासपुर08/10/2026सेलर में सीमांकन कार्रवाई बना राजनीतिक अखाड़ा, सरपंच ने राजस्व विभाग की कार्रवाई पर उठाए सवाल, पॉलिटिकल दबाव में जमीन की जांच का आरोप,सभी खसरों की निष्पक्ष की मांग..
