8 करोड़ की लागत से बने एनीकेट के डेह (टूट) जाने पर जलसंसाधन विभागमंत्री के निर्देश पर बिलासपुर विधायक ने किया निरीक्षण ,,

बिलासपुर // लगभग 8 करोड़ की लागत से कोटा में बना चाटापारा एनीकेट घटिया निर्माण और गुणवत्ताहीन कार्य के कारण टूट गया है। या यूं कहे कि अधिकारियों और ठेकेदारों की लापरवाही कि भेंट चढ़ गया ।
जलसंसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसके निरीक्षण के निर्देश दिए, जिस पर मंगलवार को बिलासपुर विधायक ने जलसंसाधन विभाग के मुख्य अभियंता , कार्यपालक अभियंता और अनुविभागीय अधिकारी , उप अभियंता सहित पार्टी के इंजीनियर नेता शैलेन्द्र जायसवाल , दीपांशु श्रीवास्तव , विनय शुक्ला सहित निरीक्षण किया । बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे ने कहा है कि जलसंसाधन मंत्री को इस घटिया निर्माण कार्य जो की 2014 और 2015 में हुआ है इसकी विस्तारित रिपोर्ट भेजी जाएगी । गुणवत्ताहीन कार्य की वजह से टूटे एनीकेट को देखकर बहुत दुख हुआ कि शासन की एक बड़ी संपत्ति भ्रष्टाचार की बलि चढ़ गई जिसके कारण किसानों को भी भारी नुकसान होगा। इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन20/08/2026बेलतरा के विकास को मिली ₹10.82 करोड़ की सौगात, कॉलेज भवन से लेकर मुक्तिधाम तक विकास कार्यों को मिली स्वीकृति… घोषणाओं से आगे बढ़ कार्यों को प्रशासनिक मंजूरी…
बिलासपुर19/08/2026निगम के नोटिस के बाद भी नहीं थमा अवैध निर्माण,, दाऊ श्री मेडिकल में तीसरी मंजिल का निर्माण जारी.. नियमों की अनदेखी का आरोप…
बिलासपुर18/08/2026बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल,, नाबालिग किशोर ने बाथरूम में फांसी लगाकर दी जान…
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
