मंगलवार को हॉटल ग्रांड अम्बा में बारातियों और हॉटल संचालक स्टाफ के बीच हुई मारपीट मामले में अब हॉटल संचालक ने अपना पक्ष रखते हुए पुलिस को हॉटल के अंदर हुई मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सौंपा है फुटेज के आधार पर पुलिस ने बारातियो पर लूट की एफआईआर दर्ज कर ली हैं। कल मंगलवार को टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित होटल में जैसवानी परिवार और साहू परिवार की शादी थी जिसमे जैसवानी परिवार के लोग बारात ले कर पहुँचे थे। हॉटल के बाहर कार पार्किंग करने को लेकर स्टाफ से विवाद हुआ फिर मामला मारपीट तक चला गया । कल घटना का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमे होटलकर्मियों द्वारा बारातियों में शामिल बच्चो व महिलाओं से भी मारपीट की गई थी। घटना के बाद बाराती एफआईआर लिखाने थाने पहुँचे थे। थाने में रिपोर्ट लिखने की बजाय उल्टा बारातियों को ही घण्टो बैठा लिया गया था। जिससे नाराज सिंधी समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में थाने का घेराव कर दिया। भीड़ ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए थे।

इधर थाने का घेराव की सूचना मिलने पर शहर विधायक शैलेष पांडेय भी थाना पहुँचे गए थे और हाथ जोड़ कर पुलिसकर्मियों से निवेदन किया कि शादी ब्याह का माहौल खुशियों का माहौल होता हैं। लिहाजा बिठाए गए युवकों को अभी छोड़ दिया जाए। और दोनो पक्षो से आवेदन ले कर पुरी जांच करने के उपरांत ही उचित व न्यायोचित कार्यवाही की जाए। विधायक के हस्तक्षेप के कारण तत्कालीन रूप से तो युवकों को छोड़ दिया गया पर बुधवार को बारातियों पर लूट समेत विभिन्न एफआईआर दर्ज कर दी गयी है।

इस पूरे मामले में होटल के संचालक का कहना है कि गलती बारातियों की थी उन्होंने गाड़ी गलत पार्क की थी उनको गाड़ी हटाने की बात पर वो नाराज हो गए और गुस्से में आकर बारातियों ने हॉटल स्टाफ के साथ मारपीट की और कुर्सियां भी फेंकी और तोड़फोड़ भी किये। संचालक के द्वारा सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौपाने के बाद आज उस कार चालक व उनके रिश्तेदारों के नाम से लूट, तोड़फोड़,मारपीट की धाराओं के तहत सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
