विधायक शैलेष पांडे ने विभागीय गैंगवार व जनता के बीच उत्पन्न समस्या पर गंभीरता दिखाते कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर, दिसंबर, 27/ 2021
बिलासपुर में नगर निगम पर बिजली बिल का करीब 85 करोड़ रुपये बकाया है जिसके बाद विद्युत विभाग ने निगम की बिजली काट दी थी अब निगम ने भी लोगो के पानी और प्रॉपर्टी टैक्स बकाया वसूलने के लिए कमर कस ली है। इस मामले में महापौर रामशरण यादव ने शहर की जनता को पानी बिल न पटने पर नल कनेक्शन काटने की चेतावनी दी थी, इस खबर पर शहर विधायक शैलेष पांडे ने विभागीय गैंगवार व जनता के बीच उत्पन्न समस्या पर गंभीरता दिखाते हुए इस मामपे में निदान करने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया है।
शहर विधायक ने कलेक्टर को दिए ज्ञापन में लिखा…
विषय : बिलासपुर शहर में विभागीय गेंगवार न हो और शहर के सम्मानीय नागरिकों को शासन की समस्त मूलभूत सुविधाएँ मिले, सम्बंधित
संदर्भ : दिनांक २७ दिसम्बर २०२१ को समाचार पत्र में प्रकाशित ख़बर “ निगम ने कहा विभाग पानी का बिल पटाए मेयर साहब की चेतावनी कि नल कनेक्शन काटेंगे”
सम्मानीय महोदय
हृदय में बड़ी पीड़ा के साथ आपको यह पत्र लिख रहा हूँ क्योंकि आज एक समाचार पत्र में नगर निगम की तरफ़ से सभी विभागों को मेयर साहब द्वारा यह चेतावनी दो गयी है कि पानी का बिल नहीं पटाया तो कनेक्शन काट दिया जाएगा।
महोदय, मेरे बिलासपुर में बहुत ही शांति प्रिय लोग रहते है और मेरे शहर के लोगों को बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए इस तरह की समस्या का सामना करना पड़े यह अच्छी बात नहीं है मेयर साहब एक सम्मानीय जनप्रतिनिधि है और शहर के प्रथम नागरिक भी है मैं उनसे भी निवेदन करता हूँ और आपका भी यह दायित्व है कि एसी मूलभूत सुविधा वाली समस्या को आगे आकर सुलझाएँ और समाधान निकाले, इस प्रकार से विभागों का समन्वय बनाएँ की आपस में टकराहट नहीं हो।
बिलासपुर शहर में पिछले कई दिनो से शहर की स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही थी क्योंकि बिजली विभाग ने निगम द्वारा बिल न जमा होने के कारण बिजली काट दिया गया, जिसके कारण मेरे शहर वासीयों को बहुत असुविधा हुई और परेशानी का भी सामना करना पड़ा,जिसका समाधान आपने कुछ दिनो बाद निकाला और शहर के उन सभी स्थानो की लाइट वापस आयी। आनेवाले समय में आप शासन से पर्याप्त फंड की माँग करे ताकि नगर निगम का बिल समय पर पटाया जा सके।
महोदय, बिलासपुर शहर के किसी भी सरकारी विभाग में आपसी गेंगवार नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे शहर वसियों को असुविधा होती है और परेशानी का सामना करना पड़ता है। आपसे निवेदन है कि इस प्रकार के मसलो को बैठकर समाधान निकालें ताकि बिलासपुर शहर के सम्मानीय नागरिकों को कोई असुविधा नहीं हो।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
