दिनदहाड़े हो गई डकैती… 8/9 लोगो ने घर मे घुस महिलाओं को बांध कर लूट ले गए ढाई लाख नगद सहित सोने चांदी के जेवर… पुलिस नाकेबंदी कर जांच में जुटी…
बिलासपुर, जनवरी, 13/2022
बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है जहाँ दिनदहाड़े कांग्रेसी नेता के यहाँ 8 से 9 लोगों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है। घर मे घुसे लोगो ने महिलाओं को बांध कर ढाई लाख की नगदी सहित सोने चांदी के जेवर करीब 5 लाख की लूट कर भाग गए । पुलिस नाकेबंदी कर मामले।की जांच में जुटी हुई है।

जिले में आए दिन चोरी की घटना सामने आती है वही अब बिलासपुर के ग्रामीण क्षेत्र में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि अब वे दिनदहाड़े डकैती जैसी घटना को अंजाम देने लगे है और क्षेत्र की पुलिस हाँथ पर हाँथ धरे बैठी रह गई। ये पूरा मामला मस्तूरी इलाके के लिमतरा (दर्रीघाट) का है। जहाँ कांग्रेस नेता के घर नकाबपोश डकैतों ने बंदुक अड़ाकर दिनदहाड़े डकैती की घटना को अंजाम दिया है। सूत्रों की माने तो हमलावरों ने बंदुक की नोक पर अलमारी से सोने-चांदी के गहने व नगदी ढाई लाख समेत 5 लाख की संपत्ति लूटकर फरार हो गए। वही थाने में आराम फरमा रही पुलिस को जब इस घटना की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई, दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार दर्रीघाट निवासी टाकेश्वर पाटले कांग्रेस के जिला सचिव हैं। जिनके यहाँ गुरुवार की सुबह करीब 11से 12 बजे के बीच डकैती की घटना को अंजाम दिया गया है, घटना के समय टाकेश्वर पाटले घर से बाहर थे। उसी समय 8-9 लोग हेलमेट व मास्क लगाए उनके घर पहुंचे और बंदुक दिखाकर महिलाओं को धमकाने लगे। डकैतों ने महिला के हाथ को रस्सी से बांध दिया और अलमारी खोलकर उसमें रखे सोने-चांदी के गहनों के साथ ही नगदी लूटकर फरार हो गए। उनके जाने के बाद वारदात की सूचना ताकेश्वर पटेल को दी गई। खबर मिलते ही IG रतनलाल डांगी, SP पारुल माथुर के साथ ही थाना प्रभारी प्रकाश कांत व भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
और शहर में नाकेबंदी कर घटना की सूचना कंट्रोल रूम को भी दी गई। इसके साथ ही कंट्रोल रूम ने सभी थानों में नाकेबंदी के लिए पाइंट दिया है। और जांच की जा रही है आरोपी कहा से आए थे और कि ओर गए है।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
