पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन के द्वारा निशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया…
बिलासपुर, अप्रैल, 3/2022
पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन संस्था के द्वारा हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन रिंग रोड स्थित आशीर्वाद ब्लड बैंक में निशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में संस्था के कार्यकर्ता और आमजन लोग शामिल हुए। रक्तदान शिविर का उद्घाटन फीता काटकर पायल एक नया सवेरा फाउंडेशन के सभी मेंबर ने किया। इस दौरान पायल ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। हम रक्तदान कर किसी की जान को बचा सकते हैं। इसलिए समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए।

रक्तदान करने से हमारे शरीर में किसी भी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है। बल्कि 24 घंटे में कहीं ज्यादा रक्त बनता है। शरीर भी स्वस्थ रहता है। रक्तदान किसी दुर्घटनाग्रस्त या रक्त की कमी से जूझ रहे व्यक्ति का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। हम सभी को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी। वही रक्तदान शिविर के मौके पर शब्द लाठ, रूपिन खंडूजा, संजीत गांधी,चंचल सलूजा, राकेश वर्मा, मनीष सहगल, गीता ठाकुर, रंजना अग्रवाल, पायल लाठ ने और अन्य लोगों ने रक्तदान किया। फाउंडेशन डायरेक्टर चंचल सलूजा ने बताया आज जिन लोगों ने रक्तदान नहीं कर पाया वह कल भी रक्तदान कर सकते हैं। साथ ही साथ रक्तदान शिविर में रक्त दान करने आए लोगों को संस्था की तरफ प्रमाण पत्र भी दिया गया। फाउंडेशन के अन्य लोग उपस्थित थें।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/09/2026शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो महिला आरोपी जेल दाखिल चकरभांठा और बिल्हा क्षेत्र में दबिश देकर देशी शराब जब्त, अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की चेतावनी
Uncategorized05/09/2026झीरम कांड की जांच अधूरी, बड़े नक्सली कमांडरों के नाम क्यों हटाए गए?’: दीपक बैज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले—10 आरोपियों को दोषी केंद्र सरकार के इशारे पर हुआ फैसला ?
बिलासपुर05/09/2026झीरम कांड पर 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला, 10 आरोपियों को सजा.. पीड़ित एवं प्रत्यक्षदर्शी चिका बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले “मामले से जुड़े पीड़ितों के बयान तक दर्ज नहीं किए गए..
Uncategorized05/09/2026बढ़ती महंगाई और शक्कर की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का चीनी सत्याग्रह
