पट्टे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन,भाजपा कांग्रेस समेत बड़ी संख्या में पहुँचे नगरवासी
बिलासपुर // बिलासपुर के देवरीखुर्द के ग्रामीणों ने बुधवार को पट्टे की मांग को लेकर जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा और वर्षों से काबिज जमीन पर पट्टा देने की मांग की आपको बता दें कि शासन की योजना अनुसार देवरीखुर्द वासियों को पट्टा वितरित किया जाना है किंतु देवरीखुर्द में नहर किनारे व नदी के किनारे रहने वाले लोगों को इस योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा जिसे लेकर नाराज ग्रामीणों ने आज बिलासपुर जिलाधीश को ज्ञापन सौंपकर काबिज स्थान के पट्टे की मांग की ।

नागरिकों का कहना है कि है कि वार्ड नंबर 42चंद्र शेखर आजाद नगर के नदी किनारे वाले क्षेत्र में राजस्व अधिकारी द्वारा सर्वे किया जा रहा है जिसमें नहर से 10 मीटर नदी किनारे से लगभग 50 मीटर के लोगों को इस सर्वे में शामिल नहीं किया गया है नागरिकों का कहना है कि हम इस क्षेत्र में 30 वर्षों से भी अधिक समय से निवास करते हैं और हमारा जीवन यापन इसी क्षेत्र में हो रहा है यदि हमें यहां से तो हमारे सामने रोजी रोटी का संकट आ जाएगा सौंपने वालों में मुख्य मीराबाई यादव मनटोरा बाई,राधा बाई, ब्रम्हदेव सिंह,पंचू सिंह नेताम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे ।।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर19/08/2026निगम के नोटिस के बाद भी नहीं थमा अवैध निर्माण,, दाऊ श्री मेडिकल में तीसरी मंजिल का निर्माण जारी.. नियमों की अनदेखी का आरोप…
बिलासपुर18/08/2026बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल,, नाबालिग किशोर ने बाथरूम में फांसी लगाकर दी जान…
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
