बड़ी खबर : शहर में बढ़ता क्राइम ग्राफ… दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में घुसकर संचालक को मारी गोली… आसपास के युवकों ने एक को पकड़ा दो आरोपी मौके से फरार…
बिलासपुर, अप्रैल, 21/2022

बिलासपुर में अपराधियों के हौसले किसकदर बुलंद है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दिनदहाड़े भरे बाजार में तीन आरोपियों ने ज्वेलरी दुकान में घुसकर दुकानदार को गोली मार दी। बिलासपुर के व्यस्ततम शनिचरी बाजार के पास गोडपारा इलाके में 3 आरोपियों ने ज्वेलरी दुकान में घुसकर दुकानदार पर गोली चला दी इस दौरान दुकानदार दीपक सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया लेकिन मौका देखते ही दो आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।घायल ज्वेलर्स संचालक को अपोलो में भर्ती कराया गया। गोलीबारी की घटना की सूचना मिलते ही शहर में हड़कंप मच गया वहीं आईजी, एसपी सही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रहे है

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर तीन युवक गोंड़पारा के लकड़ीटाल स्थित दीपक ज्वेलर्स पहुंचे। दुकान में घुसते ही युवकों में से एक ने दुकान के संचालक पर दीपक सोनी पर ताबड़तोड़ गोली चलाने शुरू कर दिया। इससे दुकान में अफरातफरी मच गई। इस बीच दीपक सोनी के कमर में गोली लगी। इसके बाद तीनो युवक भागने लगे। इस दौरान आसपास के युवकों ने भागते आरोपियों में से एक को पकड़ लिया लेकिन दो आरोपी भागने सफल हो गए। पकड़े आरोपी को गोंड़पारा के युवकों ने बांधकर रख आया है। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

Author Profile
Latest entries
अपराध26/05/2026ब्रेकिंग: पेंड्रा के कोटमी बाजार में सनसनीखेज वारदात,, दिनदहाड़े सराफा कारोबारी की हत्या,, लूट का विरोध पड़ा भारी,, बदमाशों ने बाजार में मारी गोली,, क्षेत्र में व्यापारी की मौत से दहशत और आक्रोश..
Uncategorized26/05/2026प्रशिक्षण शिविर में थम गई सांसें : भाजपा नेता रूपनारायण सिन्हा का कार्डियक अरेस्ट से निधन,, सियासी गलियारों में शोक…
Uncategorized26/05/2026हाई ग्रेड कोयले में ‘खेल’! हिर्री पुलिस ने पकड़ा कोल माफिया गिरोह, डिपो मालिक समेत 5 गिरफ्तार
प्रशासन25/05/2026कोयला डिपो में गड़बड़ी पर सख्ती, अवैध गतिविधियों पर होगी कड़ी कार्रवाई… कलेक्टर – एसपी ने ली कोल डिपो संचालकों की बैठक…
