• Mon. Sep 14th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

11 लाख 50 हजार की लागत से बनेगी सीसी रोड महापौर यादव ने किया भूमिपूजन…. वार्ड क्रमांक 24 चंदेला विहार में बनेगा नाला…

 

11 लाख 50 हजार की लागत से बनेगी सीसी रोड महापौर यादव ने किया भूमिपूजन…. वार्ड क्रमांक 24 चंदेला विहार में बनेगा नाला…

बिलासपुर, अगस्त, 25/2022 

नगर निगम के वार्ड क्रमांक 24 चंदेलानगर में 11 लाख 50 हजार रुपये की लागत से नाला का निर्माण किया जाएगा। गुरुवार को महापौर रामशरण यादव ने इसके लिए भूमि पूजन किया। इसके साथ ही अब वार्ड में पानी भरने की शिकायत दूर हो जाएगी। महापौर रामशरण यादव ने बताया कि पिछले कई साल से नाली बनाने की मांग नागरिको द्वारा किया जा रहा था।, जिसे ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव तैयार किया गया था। इसकी स्वीकृति मिलने के बाद आज भूमिपूजन किया गया है। वार्डवासियों ने बताया नाला नही होने के कारण हर बार बारिश का पानी घरों में आ जाता था। इस नाला के बनने से इस समस्या से निजात मिल जाएगी।इस अवसर पर सभापति शेख नजीरुद्दीन, स्वास्थ्य विभाग के चेयरमैन राजेश शुक्ला, एमआइसी सदस्य अजय यादव,:  तांपड़िया बंटीसिग, मनोज अग्रवाल, अंगुरिया ,निपेश तिवारी, विक्रम सिंह, गोपी राव,बंटी जुंजानी, साकेत तिवारी, कर्नल साहब, मंजु मित्रा, खोखर हरीश राव, चुगयानी आबिद रिजवी शाहिद कुरैशी सहित अनेक नागरिक उपस्थित थे।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
11 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई  हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी के दो मामलों में सफलता… कंप्यूटर उपकरण और एक्टिवा स्कूटी बरामद, नाबालिग सहित दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed