• Tue. Jul 1st, 2025

News look.in

नज़र हर खबर पर

अवैध प्लाटिंग कर जमीन बेचने के मामले में पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार… जमीन दलालो के खिलाफ 420 का तहत मामला दर्ज… शासन के बिना स्वीकृति के बेच रहे थे प्लॉट…  कलेक्टर ने दिए थे जांच के आदेश…

अवैध प्लाटिंग कर जमीन बेचने के मामले में पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार… जमीन दलालो के खिलाफ 420 का तहत मामला दर्ज… शासन के बिना स्वीकृति के बेच रहे थे प्लॉट…  कलेक्टर ने दिए थे जांच के आदेश…

जांजगीर-चांपा, 30/2022

जिले में कृषि भूमि को समतल कर शासन के बिना स्वीकृति के लोगो को बड़े सब्जबाग दिख कर उन्हें झांसे में लेकर अवैध प्लाटिंग कर बेचने के मामले में जांजगीर पुलिस ने पांच लोगों को पकड़ा है। कलेक्टर के आदेश पर अवैध प्लाटिंग की जांच की गई थी। आरोपियों के खिलाफ लोगों से धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

जांजगीर चांपा में अब अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। कलेक्टर तारनप्रकाश सिन्हा द्वारा गठित टीम की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने पांच लोगों को धोखाधड़ी के जुर्म में गिरफ्तार किया है। कलेक्टर ने नगर पालिका क्षेत्र जांजगीर नैला में अवैध प्लाटिंग और अवैध कॉलोनी निर्माण पर रोक लगाने व कार्रवाई करने के लिए एसडीएम जांजगीर और चांपा के नेतृत्व में 02 जांच दल का गठन किया था। इस टीम में तहसीलदार, सहायक संचालक नगर एवं ग्राम निवेश और नगर पालिका परिषद जांजगीर नैला व चांपा सीएमओ को सदस्य बनाया था।

बिना स्वीकृति अवैध प्लाटिंग, थाने में अलग अलग दर्ज हुआ मामला…

जांच दल ने शहर के विभिन्न स्थलों में जाकर निरीक्षण किया। इसमें अनवर खान द्वारा पेंड्री खार, नकुल कहरा द्वारा पेंड्री रोड, पुष्पेंद्र कुमार आदित्य द्वारा नैला रेल्वे फाटक के पास, राकेश साहू द्वारा नैला रेलवे फाटक के पास और अर्जुन थवाईत द्वारा जोबी खार में बिना सक्षम अधिकारी की स्वीकृति और अनुमति के जमीन की प्लाटिंग कर लोगो से सौदा कर रहे थे। प्रथम दृष्टया आरोपियों द्वारा की जा रही प्लाटिंग कॉलोनी निर्माण हेतु प्रतीत होने और कॉलोनी विकास के लिए नगर पालिका से अनुमति नहीं लेने से मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा आरोपियों के विरुद्ध जांजगीर थाने में अलग-अलग अपराध दर्ज कराया गया।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना जांजगीर, चौकी नैला और सायबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों को उनके घर में रहने की सूचना प्राप्त होने पर घेराबंदी कर आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने जमीन प्लाटिंग कर बेचने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। साथ ही, प्लांटिग करना स्वीकार किया। गवाहों ने बताया कि आरोपियों द्वारा प्लॉट की बिक्री ग्राहकों को यह कहकर किया गया है कि प्लॉट बिक्री के पूर्व शासन के सभी नियम का पालन किया गया है और कॉलोनी निर्माण के लिए सक्षम अधिकारी से अनुमति प्राप्त किया गया है। इस तरह आरोपियों द्वारा आम लोगों के साथ धोखा कारित कर छल पूर्वक प्लॉट की बिक्री करने की पुष्टि होने पर धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया गया।

इनको किया गया गिरफ्तार…

(01) अनवर खान (उम्र 44 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 15 बाजार पारा जांजगीर, (02) नकुल कहरा (उम्र 37 वर्ष) निवासी दीनदयाल उपाध्याय नगर जांजगीर, (03) पुष्पेन्द्र कुमार आदित्य (उम्र 40 वर्ष) निवासी समलाई चौक खोखरा, (04) राकेश साहू (उम्र 45 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 09 जांजगीर और (05) अर्जुन थवाईत (उम्र 70 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 06 जांजगीर को गिरफ्तार किया गया है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
पर्यटन को बढ़ावा देने “देखो अपना देश” और “एक भारत श्रेष्ठ भारत” योजना… धार्मिक स्थलों की यात्रा सुरक्षित ट्रेन यात्रा के जरिए, भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन…
आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण… कांग्रेस ने संवैधानिक व्यवस्था के बदले देश को दिया आपातकाल… इमरजेंसी लगाने वाली कांग्रेस आज दे रही लोकतंत्र की दुहाई : धरमलाल कौशिक…
बोदरी नगर पालिका : चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी की सीएमओ के पद पर नियुक्ति को लेकर उठे सवाल… बिना प्रशासनिक अनुभव के सौंप दिए जिम्मेदार पद…? पूर्णकालिक सीएमओ के नियुक्ति की मांग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *