जमीन विवाद : व्यक्ति ने फांसी लगा कर दे दी जान…मृतक के बेटे ने जमीन दलालों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप… मुख्यमंत्री से की कड़ी कार्यवाही की मांग…
बिलासपुर, अक्टूबर, 04/2022
बिलासपुर जैसे-जैसे महानगर का रूप लेता जा रहा है वैसे वैसे यहां का अधिक घटनाएं भी बढ़ती जा रही है। शहर में जमीन दूसरों की जमीन पर कब्जा, मकान दुकान खाली कराना जैसे मामले बढ़ते जा रहे है शहर में बेशकीमती जमीन को लेकर लगातार विवाद की स्थिति पैदा हो रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जिसमे जमीन खाली कराने को लेकर जमीन दलालों की प्रताड़ना से परेशान हो कर में एक व्यक्ति ने फांसी लगा कर मौत को गले लगा लिया है। मृतक के बेटे ने मुख्यमंत्री, पुलिस और मीडिया से उन जमीन दलालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।

बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र के चांटीडीह में रहने वाले रज्जब अली ने आज सुबह पेड़ पर लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि लंबे समय से शहर के जमीन दलालों से रज्जब अली परेशान चल रहा था जिसके बाद उन्होंने आज जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक को सिम्स हॉस्पिटल में बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया इस दौरान वहां पर परिवार वालों ने जमकर हंगामा किया। मृतक के पुत्र हमाम अली ने मीडिया को बताया कि उनकी जमीन चांटीडीह में स्थित है जिसमे पिछले 20 साल से पारिवारिक विवाद चल रहा है। हमारी जमीन से लगी एक आदिवासी जमीन है जिसमे अकबर खान और तैयब हुसैन के द्वारा गलत तरीके से सीमांकन कराया गया है। उस पर हमारी आपत्ति भी दर्ज कराई गई है। उनका कहना है कि गौंड की जमीन 20 फिट पीछे है आप भी अपनी दुकान खाली कर के 20 फिट पीछे बनाइये और इसके लिए दोनों मिलकर मेरे पापा को प्रताड़ित करते थे उनको परेशान करते रहे 15/20 लड़को के साथ आ कर हो हल्ला कर डराते धमकाते थे उन दोनों से तंग आ कर ने रज्जब अली ने अपनी जान दे दी। पीड़ित के मौत के बाद परिजनों ने मामले में मुख्यमंत्री, पुलिस से गुहार लगा कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति06/06/2026ब्रेकिंग: NEET पेपर लीक विवाद पर NSUI घेराव के बाद बवाल,, कई कांग्रेस–NSUI नेताओं पर FIR दर्ज… बलवा, अवैध जाम और पुलिस से धक्का-मुक्की के आरोप, विधायक देवेंद्र यादव के आरोपों पर भी विवाद गरमाया…
बिलासपुर06/06/2026ज्वैलरी पार्क की दिशा में बड़ा कदम, रायपुर में CSIDC अध्यक्ष से सराफा एसोसिएशन की महत्वपूर्ण भेंट… 28 जून को होने वाले सराफा महासम्मेलन में होंगे शामिल…
बिलासपुर05/06/2026तालाब में नहाने गये सगे भाइयों की डूबने से मौत… हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को किया गमगीन…
बिलासपुर05/06/2026विश्व पर्यावरण दिवस पर सरकंडा थाना परिसर में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प…
