बिलासपुर: मंत्री के सामने बदतमीजी करना पार्षद को पड़ा महंगा… माफ करने के लिए गिड़गिड़ाया… पत्र लिखकर मांगी माफी… कहा- मुझे… जानिए कांग्रेस पार्षदों ने क्या कहा…
बिलासपुर, अक्टूबर, 10/2022
बिलासपुर प्रवास के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया के सामने बदतमीजी और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करना कांग्रेस पार्षद रमाशंकर बघेल को महंगा पड़ते दिखाई दे रहा है। नोटिस मिलने के बाद उसने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के सामने माफ करवाने के लिए खूब गिड़गिड़ाया और जिलाध्यक्ष विजय पांडेय के नाम लिखित में माफीनामा पत्र सौंपा है। इधर, कांग्रेस पार्षदों में इस मामले को लेकर भारी आक्रोश है। पार्षद बघ्ोल पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने सीएम भूपेश बघेल से शिकायत करने का निर्णय लिया है।
बीते दिनों नगरीय प्रशासन मंत्री श्री डहरिया, छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, पीसीसी चेयरमैन मोहन मरकाम आदि दिग्गज नेता बिलासपुर प्रवास पर आए थे। उन्होंने कांग्रेस भवन में आगामी चुनावी तैयारी को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की। इस बीच मंत्री श्री डहरिया ने कांग्रेस पार्षदों से चर्चा करते हुए शहर का हालचाल जाना। कुछ देर बाद वार्ड क्रमांक 25 के पार्षद रामा बघेल पहुंचे। उसने अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए मंत्री के सामने अपनी भड़ास निकालना शुरू कर दिया। मंत्री ने उसे समझाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन वह नहीं माना और अपनी जाति का हवाला देते हुए उनसे मिलने की सूचना नहीं देने को लेकर हल्ला मचाने लगा। इससे नाराज मंत्री ने उसे कमरे से बाहर भगा दिया। इससे पहले भी पार्षद बघेल ने सामान्य सभा में नगर निगम के कामकाज पर सवाल उठाया था। इस मामले को लेकर दो दर्जन से अधिक कांग्रेस पार्षदों ने पार्षद बघेल के खिलाफ जिलाध्यक्ष विजय पांडेय से शिकायत की थी। इसमें उस पर नगर निगम और छत्तीसगढ़ सरकार की छवि खराब करने के कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाध्यक्ष पांडेय के निर्देश पर शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय ने नोटिस जारी कर 7 दिनों के अंदर जवाब मांगा था। नोटिस मिलते ही पार्षद बघेल को अब कार्रवाई का डर सताने लगा है। उसने पहले मंत्री श्री डहरिया से मिलकर माफी मांगी। इधर, शहर के बड़े कांग्रेसी नेताओं के सामने गिड़गिड़ाते हुए एक बार माफ करवाने की मिन्नतें कर रहा है। सोमवार को वह कांग्रेस भवन पहुंचा और लिखित में शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय को माफीनामा सौंपा है। इसमें उसने लिखा है कि यदि उससे किसी तरह की गलती हो गई है, तो उसे खेद है।
संतोषजनक जवाब नहीं होने पर कार्रवाई तय: पांडेय
जिलाध्यक्ष विजय पांडेय का कहना है कि सोमवार को पार्षद बघेल कांग्रेस कार्यालय आया था। उसने शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय को नोटिस का जवाब सौंपा है। अभी मैंने उसके द्बारा दिए गए स्पष्टीकरण को नहीं पढ़ा है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर कार्रवाई तय है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/09/2026शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो महिला आरोपी जेल दाखिल चकरभांठा और बिल्हा क्षेत्र में दबिश देकर देशी शराब जब्त, अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की चेतावनी
Uncategorized05/09/2026झीरम कांड की जांच अधूरी, बड़े नक्सली कमांडरों के नाम क्यों हटाए गए?’: दीपक बैज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले—10 आरोपियों को दोषी केंद्र सरकार के इशारे पर हुआ फैसला ?
बिलासपुर05/09/2026झीरम कांड पर 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला, 10 आरोपियों को सजा.. पीड़ित एवं प्रत्यक्षदर्शी चिका बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले “मामले से जुड़े पीड़ितों के बयान तक दर्ज नहीं किए गए..
Uncategorized05/09/2026बढ़ती महंगाई और शक्कर की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का चीनी सत्याग्रह
