हटाए गए रेंज प्रभारी… वन्यप्राणी सुरक्षा में चूक व लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई… बेहोश पड़े हाथी मामले में पीसीसीएफ ने की बड़ी करवाई…
बिलासपुर, 13/2022
सूरजपुर जिले के रसौकी गांव के पास बरंगा नदी के समीप 7 हाथियों का दल गुजर रहा था जिसने से एक हाथी बेसुध हो कर गिर गया। हाथी के बेहोश की सूचना मिलने से अफसरों के होश उड़ गए थे, मौके पर से नदारद थे विभाग के कर्मचारी अधिकारी। यह मामला गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान महुली परिक्षेत्र का है जहां कल एक हाथी बेहोश हो गिर गया था। इस मामले में लापरवाही बरतने को लेकर रेंज प्रभारी को हटाया गया है।

आपको जानकारी दे दे की शनिवार को 7 हाथियों के झुंड में से एक हाथी बेहोश हो कर जमीन पर गिर गया था। रविवार को वो हाथी ठीक हो गया और अपने साथियों के झुंड में शामिल हो गया। उद्यान प्रबंधन हाथी के इलाज और उसकी मदद के लिए मौके पर मौजूद रहे। इसके साथ ही सुबह बीमार हाथी की मदद के लिए 23 हाथियों का झुंड पहुँचा था इसे गुरू घासीदास राष्ट्रीय उद्यान के डायरेक्टर ने पुष्टि की है।
हटाए गए रेंज प्रभारी…
देवपुर रेंज प्रभारी पंचराम यादव को हटाया गया है। गिधपुरी बीट में हाथी की करंट से मौत का मामला और वन्यप्राणी की सुरक्षा में गंभीर चूक एवं लापरवाही बरतने के कारण तथा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर नियंत्रण नहीं रख पाने के कारण देवपुर (सामान्य) परिक्षेत्र के प्रभार से मुक्त करते हुए उन्हें विशेष कर्तव्य देवपुर परिक्षेत्र, बलौदाबाजार वनमण्डल में एतद् द्वारा पदस्थ किया गया यह कार्यवाही पीसीसीएफ संजय शुक्ला ने की है।

Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़22/06/2026छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,, कई जिला आबकारी अधिकारियों के तबादले,, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं…
Uncategorized22/06/2026कोल वाशरी की धूल से बेहाल गांव,, विकास चाहिए, लेकिन विनाश नहीं,, कोल वाशरी विस्तार और जनसुनवाई के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण… स्वास्थ्य, खेती और जल स्रोतों पर संकट का आरोप; बोले- पहले मौजूदा हालात की हो स्वतंत्र जांच
Uncategorized21/06/2026पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच की नई कार्यकारिणी आज लेगी शपथ, प्रवीण झा बने अध्यक्ष, सुधीर झा सचिव…
Uncategorized21/06/2026मरवाही में फिल्मी अंदाज में अपहरण: पुलिस बनकर पहुंचे बदमाश,, दिनदहाड़े व्यवसायी का किडनैप,, CCTV फुटेज आया सामने…
