आंदोलन के बाद जागा प्रशासन नए वित्त वर्ष में हटेगी शराब दुकान… नारी शक्ति, संजय सिंघनी और मोहल्ले की महिलाओं को आंदोलन का श्रेय… पर एक राजनीतिक पार्टी की महिला पदाधिकारी श्रेय लेने की कोशिश में…
बिलासपुर, दिसंबर, 03/2022
सरकंडा क्षेत्र में शराब दुकान को हटाने पिछले कुछ दिनों से नारी शक्ति और संजय सिंघनी ( गांधी जी) सहित मोहल्ले की महिलाएं आंदोलन कर रही थी, संजय अनशन पर बैठे थे जिसकी सुध लेते हुए प्रशासन ने आंदोलनकारियों से चर्चा कर नए सत्र 2023 में दूसरी जगह शिफ्ट करने की बात कही है जिसके बाद आंदोलन को खत्म किया गया है इसका पूरा श्रेय महीला नारी शक्ति संजय सिंघनी ( गांधी जी) को जाता है लेकिन एक राजनीतिक पार्टी की महिला पदाधिकारी के द्वार इस आंदोलन का श्रेय लेने में लगी हुई है।

आपको बता दें की वार्ड क्रमांक 63 बंधवापारा सरकण्डा ड्रीमलैंड स्कूल के पास पिछले सात आठ दिनों से नारी शक्ति की श्रीमती दीपा शर्मा ,संजय ऑयल सिंघनी (गांधी जी) एवं मोहल्ले वासियों के सहयोग से बंधवापारा देसी शराब भट्टी एवं अवैध शराब के विरोध में धरना प्रदर्शन एवं अनशन किया जा रहा था 7 दिनों से के अल्टीमेटम के बाद जिला प्रशासन के प्रतिनिधि तहसीलदार एवं आबकारी विभाग द्वारा आश्वासन दिया गया है की 2023 वित्त वर्ष मार्च में प्रशासन यहां शराब दुकान अन्य यंत्र शिफ्ट कर एवं जहां पर देशी शराब भटटी संचालित है वहां के मकान मालिक ने भी सहमति दे दिया है कि इस वित्त वर्ष के बाद वह यहां अपना मकान शराब भट्टी के लिए नहीं देंगे देगा ,इस पर नारी शक्ति द्वारा अनशन समाप्त किया गया।

इस आंदोलन में भाजपा युवा मोर्चा ,भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना ,आप पार्टी ,सभी का सहयोग रहा लेकिन मुख्य योगदान मोहल्ले की महिलाओं का रहा जिन्होंने दिन रात वहां बैठकर अनशन को सफल बनाया इस आंदोलन के सफल होने का मुख्य श्रेय समस्त नारी शक्ति के महिलाओं को जाता है एक राजनीति पार्टी की महिला पदाधिकारी ने अपने आप को इस आंदोलन का मुख्य कर्ता-धर्ता बताकर श्रेय लेने की कोशिश की जा रही है जो कि बिल्कुल गलत है और नारी शक्ति महिला मंडल इसका विरोध और निंदा करती है।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
