तीन मंजिला भवन हुई धराशायी, लोगों में निगम के खिलाफ आक्रोश, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने प्रशासन से की उचित मुआवजे एवं घटना की जांच करने की मांग…
बिलासपुर, जुलाई, 08/2023
शनिवार की सुबह 7 बजे के आसपास एक तीन मंजिला बिल्डिंग अचानक गिर गई। देखते ही देखते पूरी की पूरी बिल्डिंग जमींदोज हो गई। बिल्डिंग में मेडिकल स्टोर और एक ज्वेलरी शॉप संचालित था। राहत की बात ये थी कि हादसे के वक्त बिल्डिंग में कोई नहीं था। इमारत गिरने के बाद व्यापारियों का आक्रोश खुलकर सामने आ रहा है ।इस मामले में बिलासपुर शहर के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री भाजपा नेता अमर अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुआवजे की मांग की है। साथ ही यह भी कहा है कि पहले से नाला होने के बावजूद नाला निर्माण कराए जाने की जांच भी होनी चाहिए।

जानकारी के मुताबिक कुछ समय पहले लोगों ने अवगत कराया था कि नाले की खुदाई के कारण इस इमारत को खतरा है। साथ ही रानी शक्ति मंदिर के बड़े गेट को भी नुकसान पहुंच सकता है। इस बारे में बार-बार जानकारी दी गई थी । लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। और परिणाम स्वरुप आज ये हादसा हो गया।इस घटना को लेकर मंगला चौक के व्यापारियों का आक्रोश भी खुलकर सामने आया है।

घटना स्थल पर पहुंचे पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शहर में कई चौक चौराहे में नाले खोदे गए हैं। वह भी मई जून के महीने में खोदे गए हैं । जबकि सभी को मालूम है कि मई जून के महीने में बारिश शुरू हो जाती है और नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लिहाजा पहले तो इस सवाल का जवाब देना चाहिए कि पहले से ही नाले बने हुए हैं, तब क्यों उन्हे खोदा जा रहा है। क्या भ्रष्टाचार के कारण इस तरह की योजनाएं चल रही हैं। यह भगवान की कृपा है कि इस मकान में कोई नहीं रह रहा था इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। अमर अग्रवाल ने पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की साथ ही नाला निर्माण करने के संबंध में जांच करने की मांग की एवं उचित कार्यवाही नहीं होने पर चक्काजाम करने की शासन को चेतावनी भी दी।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
