तखतपुर में पकड़ाई लाखो की साड़ी और अन्य कपड़े… इधर रतनपुर पुलिस ने भी जप्त किया लावारिस साड़ी का गठ्ठा… चुनाव से पहले बांटने ले जाई जा रही थी साड़ियां ?….
बिलासपुर, सितंबर, 09/2023

अचार संहिता लगने में अभी भले ही वक्त है लेकिन प्रदेश में चुनावी पैसा और साड़ी पकड़ाने लगा है। शनिवार को पुलिस ने तखतपुर क्षेत्र में एक टाटा मैजिक से पांच लाख 60 रुपए की साड़ी और अन्य कपड़े जब्त किए है। इसके अलावा रतनपुर पुलिस ने भी चेकिंग के दौरान बस से साड़ी का एक लावारिस गट्ठा जप्त किया है। जिसे चुनाव के पहले मतदाताओं को बांटने के लिए के जाने की आशंका जताई जा रही ही। बस में बैठे यात्री और ड्रायवर इस साड़ी के गट्ठे के बारे में कुछ बता नही पाए पुलिस ने जप्त कर जांच शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी अपने अपने तरीके से चुनाव की तैयारी में जुट गए है। अचार संहिता लगने के पहले चुनाव में बांटने वाली साड़ी, पायल, बिछिया और शराब को ठिकाना लगाना शुरू कर चुके है। इधर पुलिस और जिला प्रशासन भी सक्रिय हो चुकी है। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा लगातार चेक पॉईण्ट लगाकर क्षेत्र में परिवहन एवं भण्डारण किए जाने वाले संदेहास्पद सामाग्रियों की जांच की जा रही है।

आज 9 सितंबर 2023 को तखतपुर क्षेत्र में पुलिस द्वारा मोढे मार्ग तखतपुर व ग्राम चोरहा नवागांव चौकी जूनापारा में चेकिंग पॉईण्ड लगाकर वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी ग्राम मोढे चेकिंग पॉइंट में बिलासपुर से ग्राम देवरहट की ओर जा रही टाटा मैजिक सीजी 12 ए.एस. 9822 में भरी 149 नग साडी एवं 163 नग अन्य कपडे कीमती करीबन 02 लाख 60 हजार रूपए को राजेश कश्यप पिता द्वारिका उम्र 42 साल सा. हरनाचाका थाना लालपुर जिला मुंगेली के कब्जे जप्त किया गया है। ग्राम चोरहा नवागांव नाका स्थल में बिलासपुर से लोरमी की ओर जा रही स्वीफ्ट कार क्रमांक सीजी 10 ए.वाय 2701 में भरी 248 नग साडी कीमती करीबन 03 लाख रूपए को पवन माखिजा पिता बलराम उम्र 22 साल निवासी जूना बिलासपुर के कब्जे से जप्त किया गया है। कुल जूमला 397 नग साडी एवं 163 नग अन्य कपडे कुल कीमती 5 लाख 60 रूपए को जप्त कर धारा 102 जाफौ का इस्तगासा तैयार कर न्यायालय पेश किया गया है। पूरी कार्यवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एस.आर. साहू, सउनि. मनोज शर्मा प्रभारी चौकी जूनापारा तथा प्रधान आरक्षक रविन्द्र मिश्रा, नरेन्द्र पात्रे, आरक्षक राकेश भारद्वाज, आकाश निषाद की विशेष भूमिका रही।

वहीं दूसरी ओर रतनपुर पुलिस ने भी पेड्रा मरवाही मध्य प्रदेश मार्ग पर चेक पोस्ट लगाकर सघन चेकिग अभियान चला रही थी। इस दौरान बिलासपुर से पेंड्रा मरवाही की ओर जाने वाली पुष्पराज बस में चेकिग दौरान बस के उपर केबिन में सफेद बोरी में साडी रखी हुई मिली साडी के गठ्ठे के संबंध में बस ड्रायवर तथा कंडेक्टर से पूछताछ पर कोई जानकारी नही मिली उनका कहना है कि किसी व्यक्ति द्वारा बिलासपुर में उक्त साडी के झाल को बस के केबिन में रखवाना है जिसे वे नही पहचानते से और बस में सवार व्यक्तियो से भी पूछताछ पर उक्त साडी के संबंध में भी किसी को कोई जानकारी नही थी उक्त साडी को गिनती करने पर 200 नग साडी हैं बंडल में मिली जिसे पंचनामा तैयार कर लावारिस हालात में मिलने से धारा 102 जाफौ के तहत जप्त किया गया हैं ।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
