बिलासपुर // बिलासपुर संभाग के सिंचाई बांधों एवं जलाशयों में इस वर्ष जलभराव को देखते हुए 70 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन धान सिंचाई का लक्ष्य रखा गया है। सिंचाई बांधों में वर्तमान में 80 से 90 प्रतिशत जलभराव है। सबसे अधिक 51 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में मिनीमाता हसदेव बांगों परियोजना से सिंचाई का लक्ष्य रखा गया है। संभागायुक्त बी.एल.बंजारे की अध्यक्षता में सोमवार को संभागीय जल उपयोगिता की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें विधायक धर्मजीत सिंह, विधायक प्रतिनिधिगण, सदस्य एवं विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
कमिश्नर बी.एल.बंजारे ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि सिंचाई जलाशयों में उपलब्ध जल का बेहतर सदुपयोग सुनिश्चित करें। साथ ही कृषि विभाग रबी के लिये क्षेत्र में खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण एवं वितरण सुनिश्चित कराएं। ताकि किसानों को अनावश्यक भटकना न पड़े, वे समय पर खेती कर सकें। उन्होंने संभाग के जिलेवार सिंचाई सुविधा एवं रबी हेतु खाद-बीज की उपलब्धता की समीक्षा की। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष खरीफ में 490755 हेक्टेयर लक्ष्य के विरूद्ध 410071 हेक्टेयर सिंचाई की गई, जो लक्ष्य का 84 प्रतिशत है। मिनीमाता हसदेव बांगो परियोजना से इस पहली बार एल.बी.सी. से सक्ती क्षेत्र में 10 हजार हेक्टेयर में पानी दिया जा रहा है। इसके लिये किसानों को जागरूक करने विशेष जोर दिया गया। ताकि वे इसका भरपूर लाभ उठा सकें। इस परियोजना के आर.बी.सी. में कोई दिक्कत नहीं है। विधायक धर्मजीत सिंह ने खुड़िया बांध में जलभराव के अनुरूप किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने ध्यान आकर्षित कराया। साथ ही उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि सिंचाई का रकबा बढ़ाने के लिये पुराने संरचनाओं की आवश्यक मरम्मत एवं नये परियोजनाओं के लिये प्रस्तावित किया जाना चाहिये। इसके अलावा अन्य विधायक प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने क्षेत्र के सिंचाई सुविधा के संबंध में ध्यान आकर्षित कराया।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
