बिलासपुर // मंगलवार को निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने स्कुटी से घूमकर शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सड़क पर सफाई में लापरवाही बरतने पर लायंस सर्विसेज पर पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए।
शहर सफाई को लेकर निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। मंगलवार को भी कमिश्नर पाण्डेय ने विकास भवन से लेकर तिफरा ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। यहां सफाई कर्मी छुट्टी पर थे। इस पर कमिश्नर पाण्डेय ने अनुपस्थित सभी कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने महामाया चौक से नूतन चौक तक निरीक्षण किया । इस दौरान नाईट स्विपिंग सहीं नहीं होने और सड़क पर कचरा मिलने पर लायंस सर्विसेज पर अनुबंध के अनुसार पेनाल्टी की कार्यवाही करने के निर्देश नोडल ऑफिसर अनुपम तिवारी को दिए।

इसी तरह नूतन चौक से पहले एक निजी हॉस्पिटल के सामने सीएनडी वेस्ट मिलने और एक खाली प्लाट पर कचरा होने पर संबंधित संस्थानों के विरुद्ध जुर्माना की कार्यवाही करने के निर्देश जोन कमिश्नर को दिए गए। नूतन चौक मुख्य सड़क पर गढ्ढा होने पर तत्काल इसकी मरम्मत करने के निर्देश दिए। इसके बाद मगरपारा चौक और तालापारा झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। यहां नाली सफाई के लिए लेबर लगाए गए थे, जिन्हें पूरे वार्ड के नाली सफाई करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर पाण्डेय ने क्षेत्र के निवासियों से डोर टू डोर कचरा गाड़ी के आने और डस्टबीन रखने संबंधित चर्चा भी की। इस पर नागरिकों ने कचरा लेने वाहन के आने और सभी के घरों में दो डस्टबीन में सूखा और गिला कचरा अलग अलग रखने की बात कही।
कमिश्नर पाण्डेय ने शहिद विनोद चौबे मार्ग होते हुए पुराना बस स्टैण्ड का निरीक्षण किया। मार्ग पर एक सामाजिक संस्था द्वारा भवन के सामने सड़क पर कचरा फैलाने पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। इसी तरह बस स्टैंड के अंदर दुकानों और डस्टबीन की जांच की गयी। इसपर क्षेत्र के सभी दुकानों पर डस्टबीन की जांच करने और नहीं होने पर जुर्माना लगाने की बात कही। इसके बाद शिव टाकीज चौक से अटल यूनिवर्सिटी तक सड़क रेस्टोरेशन कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान शिव टाकीज चौक के आगे मामा भांचा तालाब के अंतिम छोर पर कचरा के साथ गंदगी फैला हुआ मिला। इस पर तत्काल वहां की सफाई करने और पास के चिकन दुकान वालों पर जुर्माना करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त खजांची कुम्हार, स्वास्थ अधिकारी डॉ ओंकार शर्मा, नोडल अधिकारी अनुपम तिवारी सहित लायंस सर्विसेज के प्रोजेक्ट मैनेजर आरके सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

शौचालय की सफाई और तत्काल मरम्मत करने के निर्देश
तालापारा की महिलाओं ने कमिश्नर पाण्डेय से शौचालय में केअर टेकर नहीं होने के कारण बदहाल होने की बात कहते हुए। शौचालय में एक केयर टेकर नियुक्त करने के साथ शौचालय की सफाई और मरम्मत की मांग की। इसपर कमिश्नर पाण्डेय ने शौचालय के लिए तत्काल केयर टेकर नियुक्त करने के साथ सफाई और मरम्मत करने के निर्देश दिए। महिलाओं ने शाम के समय पानी देर से आने और अंधेरा हो जाने के कारण परेशानी होने की बात कही। इसपर कमिश्नर पाण्डेय ने जल विभाग को निर्देशित कर शाम के समय 1 घंटा पहले पानी देने की बात कही।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
