बिलासपुर // कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा नगर पालिक निगम बिलासपुर के रिटर्निंग अधिकारी डॉ.संजय अलंग ने शनिवार को कलेक्टोरेट के विभिन्न कक्षों में बनाये गये सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के कक्षों में जाकर नामांकन के लिये की गई तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। नगर निगम बिलासपुर के 70 वार्डों में प्रत्येक 10 वार्ड के लिये एक सहायक रिटर्निंग अधिकारी भी नियुक्त किया गया है।
कलेक्टोरेट परिसर में नगर पालिका निगम बिलासपुर के पार्षद पद के अभ्यर्थिंयों के लिये मतदाता सूची अवलोकन हेतु रखे गये हैं। जहां अभ्यर्थी मतदाता सूची में अपना नाम देखकर नामांकन फार्म भरने हेतु प्रक्रिया कर सकेगा। साथ ही अभ्यर्थियों के लिये निक्षेप राशि जमा करने हेतु परिसर में काउंटर बनाया गया है। नगर निगम बिलासपुर के पार्षद पद हेतु अभ्यर्थियों को 5 हजार निक्षेप राशि जमा करना होगा। वहीं नगर पालिका परिषद तखतपुर और रतनपुर के पार्षद पद हेतु 3 हजार रूपये और नगर पंचायतों कोटा, मल्हार, बोदरी, बिल्हा, पेण्ड्रा, गौरेला के पार्षद पद हेतु एक हजार रूपये निक्षेप राशि निर्धारित है।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
Uncategorized28/08/2026सड़क पर दबंगई का वीडियो वायरल,, युवक को लाठी-बेल्ट से पीटा,, बिलासपुर में बेखौफ बदमाश..
