बिलासपुर, जनवरी, 15/2025
वॉर्ड क्रमांक 30 से श्रवण श्रीवास्तव के लिए उठने लगी कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने की मांग, वार्ड के लिए श्रवण की जनप्रतिनिधि के रूप में बनी है पहचान…
बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 30, पं. मुन्नूलाल शुक्ल नगर गोडपारा में ओबीसी आरक्षण लागू होने के बाद कांग्रेस पार्टी से पार्षद पद के लिए प्रबल दावेदार के रूप में श्रवण श्रीवास्तव का नाम सामने आया है। श्री श्रीवास्तव 1994 से कांग्रेस पार्टी में सक्रिय है और प्रत्येक चुनाव में बुथ स्तर पर सक्रिय भागीदारी निभाते आ रहे है। श्रवण श्रीवास्तव सिर्फ पार्टी ही नहीं बल्कि वार्ड और समाज में भी अपनी पकड़ रखते है। उनकी सक्रियता और राजनीतिक कौशल उन्हें अन्य प्रत्याशियों से अलग बनाता है। स्थानीय समस्याओं को भी गहराई से समझते हैं और उनके समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। श्रवण श्रीवास्तव की तैयारी और दृष्टिकोण पार्षद पद के लिए अपनी दावेदारी को लेकर वे पूरी तरह से सक्रिय हैं। उनका कहना है कि वह क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देंगे और जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उनका कहना है कि ओबीसी आरक्षण के लागू होने से समाज के पिछड़े वर्गों को राजनीतिक सशक्तिकरण का अवसर मिलेगा।

श्रवण श्रीवास्तव पेशे से सिविल कॉन्ट्रैक्टर है साथ ही वे
समाजसेवा विशेषकर समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान व कल्याण के लिए कार्य करते है इसके अलावा वे विभिन्न खेलकूद में भी सक्रिय भागीदारी निभाते आ रहे है। श्रवण श्रीवास्तव का कहना है कि यदि कांग्रेस पार्टी उन्हें वार्ड क्रमांक 30 से प्रत्याशी घोषित करती है तो वे पूरी लगन एवं निष्ठा से वार्ड की समस्त समस्याओं का सुधार कर क्षेत्र को आदर्श वार्ड बनायेंगे।
श्रवण श्रीवास्तव के पिता रमेश श्रीवास्तव (मुन्ना टेलर) भी कांग्रेस पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता है वे 1974 में कांग्रेस सेवादल के जाबांज सिपाही के रूप में सक्रिय भागीदारी निभाते आए है विगत 50 वर्षों से प्रत्येक चुनाव में कांग्रेस पार्टी के लिये प्रचार प्रसार करते है। 1974 में तात्कालीन विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री म.प्र शासन स्व. डॉ श्रीधर मिश्र द्वारा सेवादल जिला अधिकारी के रूप में उनकी नियुक्ति हुई इस पद के साथ लगातार कांग्रेस पार्टी को नगर में मजबूती प्रदान करते रहे है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
बिलासपुर29/07/2026संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का राष्ट्रव्यापी समरसता अभियान शुरू… 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में होंगे विविध कार्यक्रम, दीप महोत्सव से होगा शुभारंभ…
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,, वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…
