बिलासपुर, अगस्त, 28/2026
सड़क पर दबंगई का वीडियो वायरल,, युवक को लाठी-बेल्ट से पीटा,, बिलासपुर में बेखौफ बदमाश..
बिलासपुर। पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद में दो युवकों द्वारा एक व्यक्ति की लाठी और बेल्ट से बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो सामने आया है। मारपीट के दौरान पति को बचाने पहुंची पत्नी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। घटना 26 अगस्त की रात की बताई जा रही है।
पीड़ित के मुताबिक, 26 अगस्त की रात वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गोल बाजार से त्योहार देखकर घर लौट रहा था। इसी दौरान विनित श्रीवास ने फोन कर उसे गणेश अस्पताल के पास बुलाया। वहां पहुंचने पर विनित श्रीवास और किशन ध्रुव ने पुराने पैसों के लेन-देन को लेकर उससे विवाद शुरू कर दिया।
आरोप है कि दोनों युवकों ने गाली-गलौज करते हुए पीड़ित पर हाथ-मुक्के, लाठी और बेल्ट से हमला कर दिया। वायरल वीडियो में भी दो युवक एक व्यक्ति को लाठी और बेल्ट से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। मारपीट में पीड़ित के सिर और दोनों हाथों में चोट आई है।
मारपीट का वायरल वीडियो
पति को पिटता देख उसकी पत्नी भगवती कोरी बीच-बचाव करने पहुंची। आरोप है कि युवकों ने महिला को भी नहीं बख्शा और उसके साथ मारपीट की। महिला के दोनों हाथों और बाएं गाल में चोट आई है। वायरल वीडियो में एक महिला के बीच-बचाव करने पर युवकों द्वारा उसे भी मारने का प्रयास करते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।
घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने पूरा विवाद देखा। बाद में पीड़ित ने सरकंडा थाने पहुंचकर दोनों युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है। पुलिस अब मारपीट की वास्तविक वजह और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
बिलासपुर14/10/2026W.E. बिलासपुर का एक्सक्लूसिव ‘सफेद शहरी गरबा’ बना यादगार उत्सव.. सफेद परिधानों में सजी महिलाओं ने जमकर किया गरबा, शानदार सजावट और व्यवस्थाओं की सभी ने की सराहना..
राजनीति13/10/2026बेलतरा की सियासत गरमाई : बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल और वाटर कैनन, बिलासपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन.. सीमांकन विवाद से विकास में भेदभाव तक, बेलतरा के मुद्दों पर कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ हल्लाबोल !
