बिलासपुर // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पेश किए गए बजट पर हर्ष व्यक्त करते हुए बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे ने कहा कि , यह बजट अद्भुत समग्रता का बजट है । छत्तीसगढ़ के सभी क्षेत्रों पर चिंता करके इसे तैयार किया गया है। मुख्य रूप से बिलासपुर पर केंद्रित करें तो दो बैराज जो बेहद जरूरी थे। उसे बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री ने घोषणा कर दी है। इसी तरह बिलासपुर में साइबर थाना और एक संग्रहालय की घोषणा भी की गई है। नगरी प्रशासन विकास में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसमें अरपा नदी के दोनों किनारों में नाला निर्माण करने के लिए 70 करोड़ रुपए मिलेंगे । इसी तरह युवाओं का विशेष ध्यान में रखते हुए, आई आई एम,आईआईटी, और एम्स में जो युवा पढ़ाई करेंगे उन्हें शासन की तरफ से शुल्क देय होगा। यह बड़ी पहल है, इससे प्रतिभावान गरीब युवा अपनी पढ़ाई निरंतर कर पाएंगे । शैलेश पांडे ने कहा कि डेयरी ,कृषि उद्यानिकी, मछली पालन, छत्तीसगढ़ की पहचान है । नए महाविद्यालयों को खोलने की घोषणा भी की गई है । निश्चित रूप से स्थानीय युवाओं को यहां पढ़ाई कर स्वरोजगार स्थापित करने में सहायता मिलेगी। पांडे ने कहा कि सिरगिट्टी में नवीन आईटीआई की घोषणा भी मुख्यमंत्री ने की है, जिसका लाभ शहर के युवाओं को मिलेगा। उन्होंने कहा कि नगरीय जल प्रदाय योजना के तहत 124 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है । इससे बिलासपुर में भी जल प्रदाय योजना के काम में गति मिलेगी और हम लोगों को स्वच्छ पानी सुविधा से उपलब्ध करा पाएंगे। शैलेश पांडे ने कहा कि 16 हजार शिक्षाकर्मियों का संविलियन से निश्चित ही शिक्षा की गुणवत्ता और शिक्षकों के सम्मान बढ़ेगा । उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसान पर मुख्यमंत्री का विशेष प्रेम रहता है, इसलिए उन्होंने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के शुरुआत घोषणा की है । इसका लाभ प्रदेश के किसानों को मिलेगा जैसा कि हमारे मुखिया लगातार किसानों की चिंता करते रहते हैं । उन्होंने मुख्यमंत्री को बिलासपुर और पूरे प्रदेश की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया कि वर्ष 2020-21 के लिए कोई भी नया कर नहीं लगाया गया है । यह प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी राहत है।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
