कोटा रोड स्थित नेवरा गाँव में गिट्टी मुरुम का अवैध उत्खनन करने वालों की शिकायत जिला कलेक्टर से की है ।
गाँव के उपसरपंच और उसके साथी ही कर रहे गड़बड़झाला ।
बिलासपुर // बिलासपुर से कोटा जाने वाले मार्ग पर स्थित नेवरा गांव की महिला सरपंच श्रीमती सरिता पति भगवती साहू ने जिला कलेक्टर डा संजय अलंग से अपने ही गांव के उपसरपंच विकास उर्फ जंगेजी यादव और उसके साथियों विक्कू सिंह उर्फ वीरेंद्र सिंह परिहार वल्द प्रदीप सिंह परिहार के खिलाफ शिकायत की है

ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए कहा कि इनके द्वारा गांव में मनमानी पूर्वक सैकड़ों ट्रक गिट्टी और मुरुम अवैध रूप से उत्खनन कर पार की जा रही है। इस बाबत ना तो नियम कायदों का पालन किया जा रहा है और ना ही गांव के पंचो से पूछा जा रहा है। ग्रामीणों और पंचों द्वारा विरोध करने पर उन्हें धमकी दी जा रही है। नेवरा ग्राम की महिला सरपंच और उनके साथ शिकायत पत्र कलेक्टर को देने पहुंचे लोगों ने अपने ज्ञापन में कलेक्टर से आग्रह किया है कि वह इस मामले की त्वरित जांच कराकर दोषियों को दंडित कराने की पहल करें ।
Author Profile
Latest entries
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
