अमर अग्रवाल ने कहा…कांग्रेसी मुझ पर आरोप लगाते थे कि मैंने लाठी चार्ज करवाया…डेढ़ साल तो हो गए कांग्रेस की सरकार बने..अब वो लाठीचार्ज की जांच क्यों नहीं कराते..?
जिला खनिज न्यास में पैसों के लिए बोलने वाले शहर विधायक नदी किनारे बसे सैकड़ों गरीबों के घर तोड़कर उन्हें बेदखल करने पर चुप क्यों है..?
बिलासपुर (शशि कोन्हेर) // बुधवार को पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बात ही कुछ निराली थी.. विगत चुनाव के बाद आमतौर पर रक्षात्मक भूमिका में रहने वाले भाजपा के कद्दावर नेता आज आक्रामक और हमलावर मूड में थे। तिलक नगर के नदी किनारे बसे साढे चार सौ परिवारों पर हुई बेदखली की कार्रवाई और शासन की फ्री होल्ड योजना को लेकर बिलासपुर में मचे घमासान ने पूर्व मंत्री को शायद वह धारदार मौका दे दिया है.. जिसकी उन्हें बीते डेढ़ साल से तलाश थी। और एक कुशल राजनीतिज्ञ तरह की उन्होंने इस मौके को छोड़ा भी नहीं।
आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में वे जिस तरह नपे-तुले अंदाज में तथ्यों के साथ हमला करते दिखे.. उसे देखकर सभी को उनके बदले बदले से अंदाज का अहसास हो रहा था। जब पत्रकारों ने उनसे कांग्रेसियों पर हुए लाठीचार्ज के बारे में चर्चा की तो अमर अग्रवाल ने कहा कि वो मुझ पर आरोप लगाते रहे हैं कि उक्त लाठीचार्ज मैंने ही करवाया था। तो अब जांच क्यों नहीं कराते..? उनकी सरकार बने भी अब डेढ़ साल हो गया है…अभी तक क्या कर रहे हैं..? फिर उन्होंने टिप्पणी की कि आरोप लगाने वाले ये लोग तो अब तक बयान देने भी नहीं जा रहे। फिर उन्होंने नगर विधायक शैलेश पांडे का नाम लिए बिना कहा कि जिला खनिज न्यास की बैठक में पैसों के लिए विरोध और हाय तौबा मचाने वाले शहर विधायक तिलक नगर से सैकड़ों गरीबों की जबरिया की गई बेदखली पर मौन क्यों है…? इस रिपोर्ट को पढ़ने के बाद शायद आपको भी लगने लगेगा कि बदले बदले से अमर अग्रवाल नजर आने लगे…!
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर29/03/2026लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’… गरीबों के आशियाने पर संकट: क्या ‘सुशासन’ में बेघर होंगे जरूरत मंद ? नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल…
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
