• Mon. Oct 19th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

जिले में बढ़ते आपराधिक मामलों पर नकेल कसने पुलिस ने चलाया अभियान ,, 20 आरोपी गिरफ्तार ,, एसपी प्रशांत अग्रवाल के आदेश पर जारी है कार्यवाही ,,

जिले में अपराधों को रोकने पुलिस ने शुरू किया अभियान , अलग-अलग मामलों के 20 आरोपी किए गए गिरफ्तार ,,

आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट, चोरी, एनडीपीएस एक्ट और मारपीट के आरोपी पकड़े गए ,,

एसपी प्रशांत अग्रवाल के आदेश पर जारी है कार्रवाईयां ,,

बिलासपुर // जिले में बढ़ रहे आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने एसपी प्रशांत अग्रवाल ने कड़े आदेश दिए हुए हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को भी बिलासपुर पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने की कार्रवाई जारी रखी। अलग-अलग थाने में चोरी, आबकारी एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामले के 20 आरोपियों को पकड़ा और उन पर कार्रवाई की।

मंगलवार को चलाये गए इस अभियान में सिटी कोतवाली पुलिस ने आर्म्स एक्ट के 3 प्रकरण में 3 आरोपी, तोरवा पुलिस ने आबकारी एक्ट में एक आरोपी, बिल्हा पुलिस ने चोरी की 9 बाइक के साथ एक नाबालिग को पकड़ा, चकरभाठा पुलिस ने मारपीट के 1 मामले में 4 आरोपी, सकरी ने चोरी का 2 आरोपी, रतनपुर पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए 1, सरकण्डा ने एनडीपीएस एक्ट की 2 कार्रवाई करते हुए 2 आरोपी और मारपीट के 2 आरोपी को पकड़ा, मस्तूरी ने धारा 188 की एक और आबकारी एक्ट की 1 कार्रवाई की।

बिल्हा और तखतपुर पुलिस ने अपहृत 2 बालक बरामद ….

बिल्हा पुलिस और तखतपुर पुलिस ने 2 नाबालिग बच्चों को भी बरामद किया, जो अचानक से गायब हो गए थे। पुलिस ने इन मामले में धारा 363 के तहत अपराध कायम कर रखा था। इसके अलावा रतनपुर पुलिस ने एक गुम इंसान को भी दस्तयाब करके उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं कोटा पुलिस ने अवैध रेत का परिवहन करते एक हाइवा व ट्रैक्टर को पकड़ा है।

लगातार चलाया जा रहा है अभियान …

कुछ दिनों पूर्व एसपी प्रशांत अग्रवाल ने सभी थानेदारों की मीटिंग लेकर जिले में बढ़ते अपराधों को रोकने सख्त आदेश दिए थे, जिसके बाद लगातार थाना प्रभारी अलग-अलग प्रकरण के फरार आरोपियों और फरार वारंटियों के अलावा जुआ फड़ , बाइक चोरी जैसे मामलों में लगातार कार्यवाही की जा रही है ।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed