बिलासपुर में कोरोनावायरस कॉविड 19 के संक्रमण के बढ़ने की स्थिति में..31 जुलाई के बाद भी आगे जारी रह सकता है लॉकडाउन: कलेक्टर डॉक्टर सारांश मित्तर ,,
कोरोना संक्रमण के हालात सामान्य नहीं हुए और केस बढ़े तो बिलासपुर में लॉकडाउन भी बढ़ेगा आगे ,,
बिलासपुर // जिले के बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र, बिल्हा व बोदरी में 31 जुलाई की शाम 4 बजे के बाद लॉकडाउन हटने और बाजारों के खुलने को लेकर व्यापारियों और आमजनो के द्वारा कयास लगाए जा रहे है की लॉकडाउन हटेगा या और आगे बढ़ेगा इस बात को लेकर लोग अभी संशय में है , वही 31 जुलाई से 4 अगस्त तक त्योहारों के मद्देनजर छूट दिए जाने की भी चर्चा गर्म है , इसी बीच आज जिला कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर का एक महत्वपूर्ण बयान आया है ।
जिसमें कलेक्टर ने कहा है कि बिलासपुर में अभी की स्थिति में 31 जुलाई तक के लिए सख्त लॉकडाउन लागू है। 31 जुलाई के बाद के लिए अभी कोई आदेश जारी नही किए गए है। यदि हालात सामान्य रहे तो लॉकडाउन में छूट पर विचार किया जाएगा । इस बीच यदि बिलासपुर में कोरोनावायरस कोविड-19 के संक्रमण के हालात अगर नहीं सुधरे तो 31 जुलाई के बाद आगे भी बिलासपुर जिले में लॉक डाउन जारी रहेगा।
कलेक्टर के मुताबिक अगर बिलासपुर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति नहीं सुधरी तो लॉकडाउन 31 जुलाई को समाप्त नहीं होगा। और उसे आगे के लिए भी जारी रखा जा सकता है। उनके इस कथन के संदर्भ में जहां तक बिलासपुर के मौजूदा हालात की बात है। तो बिलासपुर में भी कोरोनावायरस के संक्रमित पॉजिटिव मरीजों के मिलने की संख्या में लगभग रोज ही इजाफा हो रहा है। इसी तरह तकरीबन रोज ही शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पॉजिटिव मरीज मिलने के कारण नित नए कंटेनमेंट जोन बनते जा रहे हैं। अगर हालात इसी तरह बिगड़ते रहे तो 31 जुलाई तक के लिए लगाए गए लॉकडाउन आगे भी जारी रहेगा ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
