बिलासपुर // शहर के तेलीपारा क्षेत्र में पानी सप्लाई की पाइप टूट जाने से सैकड़ो गैलन पानी सड़क में बह गया , जिससे 2 दिनों तक मोहल्ले में पानी की सप्लाई बंद रही जिससे लोग खासे परेशान हो रहे , ठेकेदार द्वारा गुणवत्ताहीन कार्य करने रेत की जगह मिट्टी से फिलिंग करने का खामियाजा मोहल्ले के लपगो का भुगतना पड़ रहा है । खपरगंज इलाके में पेयजल की किल्लत को देखते हुए हाल ही में नयी पाइप लाइन बिछाई गई है। मुख्य सप्लाई लाइन का जोड़ तेलीपारा के पास खुल जाने से सैकड़ों गैलन पानी व्यर्थ बह गया। शनिवार को सड़क के नीचे से पानी की धार फूट पड़ी और देखते ही देखते मौके में गहरा गड्ढा हो गया।
बताया जा रहा है की पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में रेत की फीलिंग और इसका उचित ढंग से रेस्टोरेशन नहीं किया गया था। जिससे वाहनों के दबाव में आकर पाइप का जोड़ खुल गया। इधर 2 दिन हो गए खपरगंज इलाके में पानी की सप्लाई बाधित है। रविवार को एक बार फिर निगम कर्मियों ने पाइप लाइन में सुधार कार्य किया। इस दौरान पानी लगातार बहता रहा। नगर निगम के सब इंजीनियर आशीष पांडे ने शुक्रवार को सुधार कराया था लेकिन पाइप का जोड़ अगले दिन फिर खुल गया। अब सड़क खोदकर नए सिरे से इसमे सुधार किया जा रहा है।
अभी तो यह शुरुआत है,अमृत मिशन योजना के लिए पूरे शहर में जमीन के भीतर पाईप बिछायी गयी है। इसकी टेस्टिंग की शुरुआत जल्दी ही होगी।तब पता चलेगा की कहां-कहां खामियां है , इसके अलावा कंपनी के द्वारा गड्ढों का रेस्टोरेशन नियम के अनुसार नहीं किया जा रहा है।इसकी शिकायतें निगम के अधिकारियों को कई बार मिल चुकी है। पाइप लाइन मे जब पानी का प्रेशर बढ़ेगा तब सड़कों के नीचे से ऐसी ही पानी की धार कई स्थानों पर फूट सकती है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
