• Mon. Oct 19th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

8 करोड़ की लागत से बना एनीकट चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट ,, जल संसाधन विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार के गुणवत्ताहीन कार्य का नतीजा ,, जलसंसाधन मंत्री के निर्देश पर बिलासपुर विधायक ने किया निरीक्षण ,,

8 करोड़ की लागत से बने एनीकेट के डेह (टूट) जाने पर जलसंसाधन विभागमंत्री के निर्देश पर बिलासपुर विधायक ने किया निरीक्षण ,,

बिलासपुर // लगभग 8 करोड़ की लागत से कोटा में बना चाटापारा एनीकेट घटिया निर्माण और गुणवत्ताहीन कार्य के कारण टूट गया है। या यूं कहे कि अधिकारियों और ठेकेदारों की लापरवाही कि भेंट चढ़ गया ।

जलसंसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसके निरीक्षण के निर्देश दिए, जिस पर मंगलवार को बिलासपुर विधायक ने जलसंसाधन विभाग के मुख्य अभियंता , कार्यपालक अभियंता और अनुविभागीय अधिकारी , उप अभियंता सहित पार्टी के इंजीनियर नेता शैलेन्द्र जायसवाल , दीपांशु श्रीवास्तव , विनय शुक्ला सहित निरीक्षण किया । बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे ने कहा है कि जलसंसाधन मंत्री को इस घटिया निर्माण कार्य जो की 2014 और 2015 में हुआ है इसकी विस्तारित रिपोर्ट भेजी जाएगी । गुणवत्ताहीन कार्य की वजह से टूटे एनीकेट को देखकर बहुत दुख हुआ कि शासन की एक बड़ी संपत्ति भ्रष्टाचार की बलि चढ़ गई जिसके कारण किसानों को भी भारी नुकसान होगा। इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed