विज्ञापन …

रायपुर // प्रदेश में लॉकडाउन अब आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। बाजारों में दुकानों को भी पूर्ण समय पर खोलने पर विचार किया जा रहा है। सूत्रों की माने तो फैसला कलेक्ट्रेट के रेडक्रॉस भवन में हुई उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया है। केबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा है कि कोरोना संक्रमण को रोकने को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के सुझाव आएं हैं। लॉकडाउन के विषय में विचार-विमर्श कर नई गाइडलाइन तैयार कर जल्द ही जारी कर दी जाएगी।
मंत्री चौबे ने कहा कि कोरोना से बचाव को लेकर छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना मरीजों के कांट्रेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। अस्पतालों में बेड भी बढ़ाए जा रहे हैं और आवश्यकता पड़ने पर हॉस्पिटल और धर्मशाला को भी लेने की तैयारी की जा रही है। कोरोना के रोकथाम में एनजीओ और एनसीसी, समाज सेवकों की मदद ली जा रही है। मंत्री चौबे ने आश्वस्त किया है कि कोरोना रोकथाम के लिए फंड की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। फिलहाल प्रदेश में अभी लॉकडाउन नहीं लगेगा। बैठक में कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा, महापौर एजाज ढेबर, कांग्रेस विधायक कुलदीप जुनेजा सहित सभी जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन …

Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/06/2026सहकारिता का महाकुंभ बिलासपुर में : 5 साल की उपलब्धियों के साथ किसानों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण.. कार्यक्रम में जुटेंगे किसान और विशेषज्ञ…
धर्म-कला -संस्कृति27/06/2026मित्रता हो तो कृष्ण-सुदामा जैसी हो..मेण्ड्रा में श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन भावविभोर हुए श्रद्धालु…
राजनीति27/06/2026करोड़ो खर्च, फिर भी मरीज बेहाल,, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बना रेफरल सेंटर ?.. कैथ लैब नहीं,, ऑक्सीजन प्लांट नहीं..200 करोड़ का अस्पताल सवालों के घेरे में ?…
बिलासपुर26/06/2026जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क से लेकर सुरक्षा अभियान तक,, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरा साल बनेगा नई मिसाल,, बिलासपुर में 28 जून को होगा प्रदेश स्तरीय सराफा महासम्मेलन का भव्य आयोजन…
