• Sat. Jun 20th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

निर्दोष ग्रामीणों को मुखबिर के शक में मारना नक्सलियों की कमजोरी एवं बौखलाहट का संकेत… नक्सलियों की ये कायराना हरकत ही नक्सल संगठन के खात्मे का बनेगा कारण : आईजी सुंदराजन पी…

निर्दोष ग्रामीणों को मुखबिर के शक में मारना नक्सलियों की कमजोरी एवं बौखलाहट का संकेत…

नक्सलियों की ये कायराना हरकत ही नक्सल संगठन के खात्मे का बनेगा कारण…

बस्तर // बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदराजन पी (IPS) ने बताया कि विगत महीनों में बस्तर संभाग अंतर्गत नक्सलियों के विरुद्ध प्रभावी अभियान संचालित करने के परिणामस्वरूप अनेक माओवादियों के डेरे को ध्वस्त किया गया है साथ ही कई नक्सलियों के शव भी बरामद भी किए गए है । नक्सली आंदोलन में भविष्य नही होने की बात को समझते हुये काफी बड़ी तादात में नक्सलियों द्वारा आत्मसमर्पण भी किया गया है। नक्सलियों के पैर के नीचे से जमीन खिसकते हुये देखकर बाहरी माओवादियों द्वारा निर्दोष ग्रामीणों की हत्या एवं मारपीट करके आतंकित वातावरण निर्मित करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन उनका ये गलत विचार एवं कायराना हरकत ही बस्तर क्षेत्र से नक्सल संगठन के खात्में का प्रमुख कारण बनेगा।

आपको बतादे की बस्तर क्षेत्र में हाल फिलहाल में कोरोना संक्रमण, लॉकडाउन एवं बाढ़ की परिस्थितियों में भी सड़क, पुल-पुलिया व अन्य मुलभूत सुविधाएं ग्रामीणों को मुहैया कराया गया है जिससे शासन, प्रशासन और सुरक्षाबल के प्रति ग्रामीणों में विश्वास बढ़ा है। इस प्रकार बदलते परिस्थिति की घबराहट में माओवादी द्वारा किसी भी ग्रामीण को जनविरोधी बोलकर निशाना बनाया जा रहा है। ये माओवादियों की ताकत की नही बल्कि कमजोरी की निशानी है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
99 हार का रिकॉर्ड बनाने वाले राहुल क्या देंगे जीत का मंत्र ?… बिजली बिल से लेकर ऑपरेशन टाइगर तक, डिप्टी सीएम अरुण साव का कांग्रेस और उद्धव गुट पर तीखा हमला…
बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव खिलाड़ियों को उत्कृष्ट सुविधाएं देने में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कार्यों में तेजी लाकर 15 दिनों में मांगी प्रगति रिपोर्ट
करोड़ो का मल्टीलेवल पार्किंग बना सफेद हाथी… सड़क पर पार्क हो रही गाड़ियां… कार्यवाई का भी डर नही… निगम प्रशासन और यातायात को मुह चिढ़ाती तस्वीर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed